ePaper

मुंहबोली मौसी को शादी का झांसा देकर युवक ने किया यौन शोषण

Updated at : 30 Apr 2024 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
मुंहबोली मौसी को शादी का झांसा देकर युवक ने किया यौन शोषण

शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने मुंहबोली मौसी को ही अपने हवश का शिकार बना लिया. जब पीड़िता शादी का दबाव बनायी तो उसने घरवालों के साथ मिलकर शादी करने से इंकार कर दिया है.

विज्ञापन

नरकटियागंज (पचं). शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने मुंहबोली मौसी को ही अपने हवश का शिकार बना लिया. जब पीड़िता शादी का दबाव बनायी तो उसने घरवालों के साथ मिलकर शादी करने से इंकार कर दिया है. मामले में पीड़िता ने शिकारपुर थाना में एफआइआर दर्ज कराई है. जिसमें शिकारपुर थाना क्षेत्र के भंटहवा पीपरा गांव निवासी अफरोज अंसारी, उसके पिता इम्तेयाज अंसारी समेत तीन महिलाओं को आरोपित की है.

एफआइआर में पीड़िता ने बताया है कि आरोपित अफरोज अंसारी की दूर के रिश्ते में वह मौसी लगती है. हम उम्र होने के कारण दोनों हमेशा बातचीत करते रहते थे. इस बीच अफरोज अंसारी शादी का झांसा देकर उसको प्रेमजाल में फांस लिया. पहली दफा रिश्तेदारी में शादी समारोह में दोनों गये थे. जहां मौके का फायदा उठाकर अफरोज ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जब उसने नाराजगी जाहिर करते हुए घरवालों को बताने की बात कही तो वह शादी का प्रलोभन देकर चुप करा दिया. इस तरह चार साल तक अफरोज ने उसके साथ यौन शोषण किया और दोनों लिव एंड रिलेशनशिप में रहे. जब भी वह शादी करने की बात करती थी तो वह टाल-मटोल कर देता था.

इसी बीच अफरोज की शादी कहीं दूसरी जगह तय हो गयी. शादी तय होने के बाद पीड़िता ने सारी बात अपने घरवालों को बताई. घरवाले जब पूछने गये तो अफरोज एवं उसके पिता और घरवाले मिलकर पीड़िता के परिजनों को मारपीट कर घर से भगा दिया. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआइआर दर्ज कर ली गयी है. पीड़ित लड़की को मेडिकल व बयान के के लिए बेतिया भेज दिया गया है. न्यायालय में बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन