Bettiah news: दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसरों पर बुधवार 12 अगस्त को होगा सेमिनार

Updated:
विज्ञापन

बेतिया में 12 अगस्त को दिव्यांगजनों के लिए रोजगार और स्वरोजगार पर विशेष सेमिनार का आयोजन, जानें सरकारी योजनाओं और अवसरों की पूरी जानकारी।

विज्ञापन

Bettiah: जिले के दिव्यांगजनों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार 12 अगस्त को एक विशेष जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा. जिला नियोजन पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण द्वारा जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को भेजे गए पत्र में इस कार्यक्रम की जानकारी दी गई है. पत्र के अनुसार, सेमिनार का आयोजन बुधवार 12 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC), बेतिया के परिसर में किया जाएगा.

आत्मनिर्भर बनने के अवसर से परिचित होंगे दिव्यांगजन

दिव्यांगों के लिए कार्य करने वाली स्थानीय संस्था मदर लालपरी गुप्ता हैंडिकैप्ड फाउंडेशन के आदित्य गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल रोजगार की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक संसाधनों और अवसरों से परिचित कराना भी है. अधिकारियों के अनुसार, सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के माध्यम से दिव्यांगजन रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकते हैं. सेमिनार के माध्यम से दिव्यांगजनों को विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं और सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. जिला प्रशासन की यह पहल जिले के दिव्यांग युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर सकती है.



दिव्यांगजनों तक रोजगार के अवसरों को पहुंचाना है मुख्य उद्देश्य

सेमिनार का मुख्य उद्देश्य जिले के दिव्यांगजनों तक रोजगार के अवसरों की पहुंच बढ़ाना और उन्हें रोजगार तथा स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न संभावनाओं की जानकारी देना है. सेमिनार में दिव्यांगजनों को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए उपलब्ध प्रशिक्षण, रोजगार से जुड़ी सरकारी सुविधाओं तथा NCS (नेशनल करियर सर्विस) पोर्टल पर निबंधन की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही प्रतिभागियों को कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, ताकि वे अपनी योग्यता और रुचि के अनुरूप रोजगार के बेहतर विकल्प तलाश सकें.


विज्ञापन
आलोक अगस्टीन

लेखक के बारे में

By आलोक अगस्टीन

आलोक अगस्टीन ने वर्ष 2004 से पत्रकारिता में सक्रिय रहने के साथ पत्रकारिता व जनसंचार में माखनलाल से स्नातक तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की हैं. नोएडा के साधना एकेडमी ऑफ मीडिया स्टडीज से फोटो एंड वीडियो जर्नलिज्म में डिप्लोमा के पश्चात 2015 में बेतिया प्रभात खबर से जुड़कर अबतक कार्य कर रहे हैं. इसके पूर्व बेतिया में ही हिन्दुस्तान के साथ साथ पटना के अनेक स्थानीय चैनलों में रिपोर्टर की भूमिका निभाई है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन