ePaper

Bettiah: चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर पत्नी को घर से निकाला, रचाई दूसरी शादी

Updated at : 08 Dec 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah: चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर पत्नी को घर से निकाला, रचाई दूसरी शादी

विवाहिता को दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया.

विज्ञापन

बेतिया. मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के शेरवा बसंतपुर गांव में एक विवाहिता को दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया. इसके बाद पति ने चुपके से दूसरी शादी भी कर ली. घटना के अनुसार, विनय पासवान की पत्नी सविता देवी ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर आरोप लगाया कि उनकी शादी 11 साल पहले हुई थी और शादी के समय उनके पिता ने ससुराल वालों को 4 लाख रुपये और बाइक दी थी, लेकिन कुछ समय बाद पति विनय और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने चार पहिया वाहन की मांग शुरू कर दी। 20 अगस्त को पति और अन्य आरोपितों ने मिलकर सविता देवी को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया. सविता अपने तीन बच्चों के साथ मायके चली गई. पति ने उसे धमकी दी कि अगर 10 दिन में दहेज की मांग पूरी नहीं हुई, तो वह दूसरी शादी कर लेगा. इसी बीच, विनय पासवान ने लक्की देवी से दूसरी शादी कर ली. 4 दिसंबर को सविता देवी अपने भाई के साथ ससुराल गई, तो विनय और उनकी नई पत्नी लक्की देवी ने गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया. सविता देवी ने मैनाटांड़ थाना में पति और ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन