Bettiha : वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का शुभारंभ, 66 प्रशिक्षु जुड़े

Published by :DIGVIJAY SINGH
Published at :27 Apr 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiha : वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का शुभारंभ, 66 प्रशिक्षु जुड़े

राजकीयकृत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय दो सिसवा ताजपुर में चार दिवसीय वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत रविवार 27 अप्रैल को हुई.

विज्ञापन

Bettiha : मैनाटांड़ . राजकीयकृत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय दो सिसवा ताजपुर में चार दिवसीय वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत रविवार 27 अप्रैल को हुई. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बलवंत सिंह नेगी, कमांडेंट 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज ने किया. वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) लखनऊ की टीम द्वारा विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस प्रशिक्षण में 44 वाहिनी एसएसबी के 10 जवानों के साथ सीमावर्ती इलाकों के 36 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हुईं. कुल 66 लोगों ने प्रशिक्षु के रूप में भाग लिया. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती बेरोजगार स्थानीय जनता को निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ना है. कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुमित कुमार बेहरा, डॉ. सुशील कुमार, उप-कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार, सहायक कमांडेंट नवीन कुमारी, समवाय प्रभारी बीएस जडेजा, प्रभात सिंह, नामित कुमार सिंह, पूनेश कुमार मास्टर ट्रेनर, सीमा चौकी प्रभारी आन सिंह, प्रचार प्रभारी जय प्रकाश, रामपाल सिंह, मोहित राठी, सुरजीत कुमार सहित अन्य बल कार्मिक और प्रशिक्षु मौजूद रहे. कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन