Bettiah: सौरभ हत्याकांड में पत्नी को मिली फोन पर धमकी, गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस का छापा
Updated at : 21 Sep 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन

नगर के हरदिया निवासी सौरभ तिवारी हत्या कांड मामले में भले ही पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली
विज्ञापन
नरकटियागंज: नगर के हरदिया निवासी सौरभ तिवारी हत्या कांड मामले में भले ही पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली, लेकिन यह मामला और ही पेंचीदा होता जा रहा है. पुलिस का दावा है कि वह पूरे प्रकरण के खुलासे के बेहद करीब है. अन्य नामों का भी खुलासा हुआ है, जो इस घटना में शामिल हैं. फिलहार पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. सूत्रों की माने तो यह मामला प्रेम प्रसंग और पैसो के लेन देन से संबंधित हो सकता है.
इधर, पुलिस के हत्थे चढ़े बरवा के अमन सोनी और हरदिया के भरत राम को पुलिस ने रविवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया है. हालांकि हत्या मामले में नगर के पांडेय टोला निवासी सुधीर पांडेय के घर पर भी पुलिस ने छापेमारी की. अनुसंधान के क्रम में पांचवां नाम सुधीर पांडेय का सामने आया है. थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अमन कुमार सोनी और भरत राम के निशानदेही पर सुधीर पांडेय का हत्या कांड में शामिल होने की निशानदेही मिली है. सुधीर पांडेय के घर पर छापेमारी की गई लेकिन वह फरार हो गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि केस में नामजद चार आरोपी ओमकार दूबे, छोटू दूबे, अमन कुमार सोनी और भरत राम के अलावा सुधीर पांडेय का भी नाम शामिल हो गया है. अमन कुमार सोनी और भरत राम को जेल भेज दिया गया है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा. विदित हो कि मृतक सौरभ तिवारी के हत्या मामले में उसके छोटे भाई शिबू तिवारी ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई. जिसमें ओमकार दूबे छोटू दूबे अमन कुमार सोनी और भरत राम को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों को आरोपित किया है.छोटू का नाम लिया तो भुगतना होगा अंजाम!
सौरभ हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपित छोटु दुबे की गिरफ्तारी को लेकर पुलिसिया कार्रवाई तेज हो गयी है. हालांकि हत्या की वजह क्या रही ये छोटु की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा. मामले में सौरभ की पत्नी वैष्णवी प्रिया ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी छोटु दुबे के भाई ओमकार दुबे पर फोन पर धमकी दिये जाने की बात कही है. उन्होंने पुलिस को भी बताया है कि उसे फोन कर धमकी दी गयी कि अगर उसके भाई का नाम केस में आया तो परिणाम बुरा होगा. थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि पुलिस इस पूरे प्रकरण में चार बिन्दुओ पर काम कर रही है जिसमें प्रेम प्रसंग से लेकर, रूपये के लेन देन व अन्य कारण शामिल हैं. पुलिस के लिए बहुत कुछ साफ भी हो गया है लेकिन अनुसंधान प्रभावित नही हो इसका ख्याल रखते हुए कार्य किया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




