ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने बिहार के जिला संगठन प्रभारियों की घोषणा की

Author Israel ansari|Edited by Ranjeet
Updated:
विज्ञापन

फोटो नाम से डॉ अरविंद तिवारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

mmm

विज्ञापन

फोटो कैप्शन . नाम से डॉ अरविंद तिवारी बगहा.ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, बिहार प्रदेश ने संगठन के विस्तार और मजबूती के उद्देश्य से राज्य के विभिन्न जिलों के लिए जिला संगठन प्रभारियों की घोषणा की है. प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरविन्द नाथ तिवारी ने इसकी सूची जारी करते हुए कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने में तेजी आएगी तथा पत्रकारों को एक मंच पर संगठित करने में मदद मिलेगी.जारी सूची के अनुसार माधवेंद्र पांडेय को बगहा, प्रेमचंद्र पांडेय को बेतिया, गोपालगंज, सारण और सिवान, राजन दत्त द्विवेदी को मोतिहारी, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली, जबकि सुरेंद्र त्रिवेदी को मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी का प्रभार सौंपा गया है.अनमोल सिंह को पटना, गया, जहानाबाद, जमुई, नालंदा, औरंगाबाद, बक्सर और मुंगेर, ओमकार कश्यप को कैमूर, रोहतास, अरवल, भोजपुर और नवादा, मोहम्मद नसीम को किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार, आदित्य कुमार द्विवेदी को भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा और शेखपुरा तथा सत्यप्रकाश श्रीवास्तव को अरवल, बेगूसराय, सुपौल और लखीसराय का दायित्व दिया गया है.प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरविन्द नाथ तिवारी ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने तथा पत्रकार हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने का निर्देश दिया है. उन्होंने विश्वास जताया कि इन नियुक्तियों से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का सांगठनिक विकास और अधिक तेज़ी से होगा. बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन