बगहा में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, शराब से वारंट तक कार्रवाई; 37 वारंट हुए निष्पादित

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बगहा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर शराब, वारंट और अन्य आपराधिक मामलों में कड़े कदम उठाए हैं. विभिन्न थानों में हुई कार्रवाईयों में कई गिरफ्तारियां हुईं और महत्वपूर्ण बरामदगी दर्ज की गई.

विज्ञापन

Bagaha News: एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर बगहा पुलिस जिला में चलाये गये विशेष अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब, वारंट और अन्य आपराधिक मामलों में कार्रवाई की गयी. पुलिस ने कई आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा, जबकि कुछ को थाना लाने के बाद रिकॉल पर मुक्त किया गया. अभियान के दौरान शराब बरामदगी, वारंट निष्पादन, कुर्की-जब्ती और वाहन जांच को लेकर भी कार्रवाई हुई.

विज्ञापन

चौतरवा और भैरोगंज में शराब मामलों में गिरफ्तारी

चौतरवा थाना पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत चांदनी देवी और वारंट में धनंजय चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा. वारंट में नंदकिशोर यादव को थाना लाया गया, जिसे बाद में रिकॉल पर मुक्त कर दिया गया. पुलिस ने आठ लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की.

भैरोगंज थाना पुलिस ने धारा 30(ए) के तहत फरार अभियुक्त बली साहनी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा. उसके पास से 22 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गयी.

ठकराहां में शराब के साथ बाइक भी बरामद

ठकराहां थाना पुलिस ने धारा 30(ए) के तहत हरिद्वार यादव और धारा 37 के तहत फरिन्द्र राम, सता यादव, बिनोद यादव, बिरबल गुप्ता, उमेश ठाकुर, भैरोलाल गोंड, जगुनी साह और अनुप निषाद को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा. पुलिस ने 27 लीटर देसी चुलाई शराब और एक बाइक भी बरामद की.

धनहा और रामनगर में वारंटी गिरफ्तार

धनहा थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं और बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37 के तहत ऑसू मिश्रा को गिरफ्तार किया. वहीं वारंट में शिवरण यादव और श्रीराम यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया.

रामनगर थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अनिल कुमार को गिरफ्तार किया. इसके अलावा वारंट में शंकर चौधरी, विनोद महतो, संजय साहनी, ईगनू खां उर्फ महताब खां और छोटे खां उर्फ अफताब खां को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया.

कुछ आरोपित रिकॉल पर हुए मुक्त

सेमरा थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मानिक देव, कमलेश देव और साधना देवी को थाना लाया. बाद में तीनों को रिकॉल पर मुक्त कर दिया गया.

लौकरिया थाना पुलिस ने वारंट में रामचंद्र पासवान और झीनत राम को गिरफ्तार कर थाना लाया, जिन्हें बाद में रिकॉल पर मुक्त कर दिया गया.

नौरंगिया और बगहा पुलिस ने भी की कार्रवाई

नौरंगिया थाना पुलिस ने वारंट में अशोक राम और बिरझा मुसहर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा. बगहा थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा के तहत बाबू जान को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा.

इसी दौरान धारा 137(2)/96/352/351(2)/3(5) के तहत अपहृता बबिता कुमारी को बरामद किया गया. न्यायालय के आदेश के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया.

37 वारंट का निष्पादन, 6 कुर्की-जब्ती

एसपी राजेश कुमार के अनुसार, विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 37 वारंटों का निष्पादन किया. इसके साथ ही छह कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की गयी. पुलिस ने लंबित मामलों में कार्रवाई तेज करने के साथ फरार आरोपितों की गिरफ्तारी पर भी जोर दिया.

237 वाहनों से 1.04 लाख रुपये जुर्माना

अभियान के दौरान वाहन जांच भी व्यापक स्तर पर की गयी. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 237 वाहनों से कुल एक लाख चार हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त की.

एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण, शराबबंदी और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के तीन कॉलेजों में सीट से अधिक नामांकन, नोटिस जारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन