ऑडिटोरियम में सजीव होगी क्रांतिकारियों की गाथा, क्रांतिकारी नाटक "फनिया वध " का कल होगा रोमांचक मंचन

Updated:
विज्ञापन

फोटो01, कैप्सन : नाटक मंचन का एक दृश्य | Prabhat Khabar Network

बेतिया के ऑडिटोरियम में 15 जुलाई को क्रांतिकारी नाटक फनिया वध का मंचन होगा। यह नाटक चंपारण के गौरवशाली इतिहास और क्रांतिकारियों के संघर्ष को दर्शाएगा।

विज्ञापन

नाटक मंचन का एक दृश्य बेतिया.चंपारण के लोगों के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि यह क्रांतिकारी की धरती रही है.अंग्रेजों से लोहा लेने में चंपारण के लोग हमेशा आगे रहे.यहां के कई क्रांतिकारियों को काला पानी की सजा हुई थी.यह सब हमारा गौरवशाली इतिहास है. हमें और आने वाली पीढ़ी को भी अपने इस इतिहास से अवगत कराना चाहिए ताकि हमारे वास्तविक नायक इतिहास के पन्नों में कहीं दफन ना हो जाएं.उपरोक्त बातें जिला कला एवं सांस्कृतिक पदाधिकारी राकेश कुमार ने कही. वे स्थानीय ऑडिटोरियम में फनिया वध नाटक के मंचन को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बताया कि आजादी की लड़ाई में चंपारण के क्रांतिकारी आंदोलन को लेकर चंपारण के प्रसिद्ध नाटककार डॉ. दिवाकर राय के नाटक फनिया वध का मंचन 15 जुलाई को स्थानीय ऑडिटोरियम में होगा. इस क्रम में नाटक के निर्देशक हरिशंकर रवि उपस्थित हैं उन्होंने बताया कि संगीत नाटक अकादमी बिहार कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में यह नाटक आयोजित है वंदे मातरम की सार्द्धशती के अवसर पर पूरे देश में डेढ़ सौ स्थान पर इस तरह के नाटकों का मंचन किया जा रहा है.चंपारण में स्थानीय कलाकारों को लेकर इस फनिया वध नाटक की तैयारी की गई है. उन्होंने लोगों से इस नाटक को देखने की अपील की. सह निर्देशक कालिका और संगीत निर्देशक मोहम्मद आसिफ ने बताया कि नाटक सायं 6 बजे से होगा और इसमें प्रवेश पूर्णत: नि: शुल्क है.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन