संकट में स्वयं के साथ परिवार व समुदाय की सुरक्षा में सक्षम बनाएगा "आपदा मित्र " प्रशिक्षण: प्रो.अभय
फोटो-2 कैप्सन : विद्यार्थियों को सेवा के लिए प्रेरित करते प्राचार्य प्रो अभय कुमार व अन्य, | Prabhat Khabar Network
बेतिया के रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय के छात्र आपदा मित्र प्रशिक्षण के लिए रवाना, आपदा के समय सुरक्षा के लिए होंगे सक्षम।
फोटो-2 कैप्सन : विद्यार्थियों को सेवा के लिए प्रेरित करते प्राचार्य प्रो अभय कुमार व अन्य, बेतिया. रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय के एनएसएस इकाई के 75 चयनित स्वयंसेवक छात्र- छात्राओं का जत्था महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के तत्वावधान में आयोजित ''''युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत आयोजित 19 जुलाई तक के सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए सीख देते हुए रवाना किया गया.इस मौके पर प्राचार्य प्रो. (डॉ) अभय कुमार ने सभी प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्राओं को एसडीआरएफ, बिहार के द्वारा आयोजित युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण महत्व और व्यहारिक जीवन में इसकी उपयोगिता की विस्तार से जानकारी दी.प्राचार्य प्रो. कुमार ने कहा कि ''''युवा आपदा मित्र'''' प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्रा आपदा की संकटपूर्ण स्थिति में स्वयं के साथ अपने परिवार और समुदाय के जान माल की सुरक्षा सुरक्षा बेहतर तरीके से करने में सक्षम होंगे. प्राचार्य प्रो. कुमार ने छात्र छात्राओं को कुशल प्रशिक्षण के लिए शुभकामना दी.महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी प्राध्यापक अजय पासवान ने प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन के साथ पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने की सीख दी. इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक डॉ. रामचंद्र पासवान,डॉ.संजीव पासवान, डॉ आलोक कुमार, बबलू कुमार, अंतू कुमार, प्रदीप कुमार, रविंद्र यादव ने भी प्रेरक मार्गदर्शन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए