बेतिया में खुला O-General का नया शोरूम, 55°C तक कूलिंग देने वाले एसी अब शहर में उपलब्ध

Author Alok augustine|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
पेज05:ओ-जनरल के शोरूम श्री बालाजी निओ होम्स का हुआ शुभारंभ

शोरूम का शुभारंभ करते अतिथिगण

Bettiah को मिला O-General का एक्सक्लूसिव शोरूम 'श्री बालाजी निओ होम्स'. अब 55°C तापमान में भी प्रभावी कूलिंग वाले एसी 10 साल की वारंटी के साथ उपलब्ध हैं. शुरुआती कीमत सिर्फ ₹26 हजार.

विज्ञापन

Bettiah News: शहर के चर्च रोड पर जापान की प्रसिद्ध एयर कंडीशनर ब्रांड O-General के नए एक्सक्लूसिव शोरूम 'श्री बालाजी निओ होम्स' का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन O-General (बिहार एवं झारखंड) के ब्रांच हेड इस्तियाक खान ने किया.

बिहार का सातवां O-General शोरूम

शोरूम के प्रोपराइटर भारत भूषण सर्राफ ने बताया कि बिहार में O-General का यह सातवां एक्सक्लूसिव शोरूम है. ग्राहकों की सुविधा के लिए यहां कंपनी के 20 से अधिक एसी मॉडल डिस्प्ले किए गए हैं, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार विकल्प चुन सकें.

₹26 हजार से शुरू हैं एसी

उन्होंने बताया कि O-General के एयर कंडीशनर की शुरुआती कीमत 26 हजार रुपये से है. कंपनी का दावा है कि उसके एसी 55 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी प्रभावी कूलिंग देने में सक्षम हैं.

कंपनी अपने उत्पादों पर 10 वर्ष की वारंटी भी उपलब्ध करा रही है.

उद्घाटन समारोह में कई लोग रहे मौजूद

शोरूम के उद्घाटन समारोह में बिहार-झारखंड सेल्स हेड दीपक कुमार, अंकित, सर्विस हेड हरीश, पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, राहुल सर्राफ, रोहित सर्राफ सहित कंपनी और स्थानीय व्यवसाय से जुड़े कई लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन
Alok Augustine

लेखक के बारे में

By Alok Augustine

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन