नमस्ते दिवस पर सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,नि:शुल्क जांच व दवा वितरण

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

तेजी से बढ़ रहा गंडक नदी का जलस्तर

विज्ञापन

रामनगर.नगर परिषद कार्यालय परिसर में नमस्ते दिवस के अवसर पर सफाई मित्र स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद की सभापति गीता देवी,उपसभापति श्वेता सिंह,ब्रांड एंबेसडर सदाकांत शुक्ला, स्वच्छता पदाधिकारी स्फूर दीप्ति,टाउन प्लानर खुशबू वर्मा एवं सिटी मैनेजर इंटू कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.शिविर में नगर परिषद के सफाई मित्रों एवं सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. चिकित्सकों की टीम ने रक्तचाप,शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया.जांच के उपरांत जरूरतमंद सफाई कर्मियों के बीच नि:शुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया.चिकित्सकों ने सफाई कर्मियों को नियमित स्वास्थ्य जांच,संतुलित आहार और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी.इस अवसर पर सभापति गीता देवी ने कहा कि सफाई मित्र नगर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं.वे हर मौसम में अपनी जिम्मेदारी निभाकर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखते हैं.ऐसे कर्मियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा नगर परिषद की प्राथमिकता है और भविष्य में भी उनके हित में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे.उपसभापति श्वेता सिंह ने कहा कि सफाई कर्मियों के सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए नगर परिषद पूरी तरह प्रतिबद्ध है.उन्होंने कहा कि स्वस्थ सफाई कर्मी ही बेहतर तरीके से अपनी सेवाएं दे सकते हैं, इसलिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर,सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाया जाएगा.शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से डॉ.अब्दुल वासे,आनंद कुमार, चांदनी कुमारी,राजीव कुमार सहित स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी सेवाएं दीं.वहीं नगर परिषद की ओर से प्रधान सहायक कृष्णा सिंह नेपाली,अमरजीत ओझा,सुशील सोनी, पप्पू खान समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में सफाई मित्रों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराए और इस पहल के लिए नगर परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन