बेतिया: 24 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, 18 गिरफ्तार और 490 लीटर से ज्यादा शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

पश्चिम चंपारण पुलिस ने 24 घंटे में अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के तहत बड़ा अभियान चलाया है. इस दौरान 18 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और 490 लीटर से अधिक शराब जब्त की गई है. चार पहिया वाहन और साइकिल भी जब्त हुई हैं.

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण पुलिस ने अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर पिछले 24 घंटे में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया. इस दौरान कुल 18 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

7 आरोपित उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उत्पाद अधिनियम के तहत सात लोगों की गिरफ्तारी की गई. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 490 लीटर 585 एमएल शराब बरामद की.

पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन के साथ-साथ अवैध आग्नेयास्त्र, मादक पदार्थ, शराब और अन्य आपराधिक मामलों में भी कार्रवाई की.

चार वारंटी आरोपित भी पुलिस के हत्थे चढ़े

विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया. इसके अलावा छह गैरजमानतीय वारंटों का भी निष्पादन किया गया.

पुलिस के अनुसार फरार आरोपितों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.

वाहन जांच में 29,500 रुपये जुर्माना वसूला

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 29,500 रुपये का शमन/जुर्माना वसूला गया.

पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और आवश्यक कागजात साथ रखने की अपील की है.

चार पहिया वाहन और साइकिल जब्त

पुलिस कार्रवाई के दौरान एक चार पहिया वाहन और एक साइकिल भी जब्त की गई. जब्त वाहनों के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

अपराध नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने, शराबबंदी कानून का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने और अपराधियों पर कार्रवाई के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें: सुबह बहन से हुई थी फोन पर बात, कुछ घंटे बाद मिली मौत की खबर, विवाहिता की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन