किसी को राशन की चिंता, किसी को जमीन की... सहयोग शिविर में अधिकारियों के सामने पहुंचीं सैकड़ों समस्याएं

Updated:
विज्ञापन

निरिक्षण करते डीएम

पश्चिम चंपारण के 38 ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में लगे सहयोग शिविरों में लोगों की सरकारी योजनाओं से जुड़ी सैकड़ों समस्याएं सामने आईं। डीएम तरनजोत सिंह ने खुद पहुंचकर निरीक्षण किया और समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया।

विज्ञापन

Bettiah News:  बेतिया. राज्य सरकार के निर्देश पर पश्चिम चंपारण जिले की 38 ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों के चिन्हित वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए गए. शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन लेकर पहुंचे. राजस्व, राशन कार्ड, पेंशन, आवास, आयुष्मान भारत, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा और भूमि विवाद समेत कई मामलों की सुनवाई की गई. कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि अन्य आवेदनों पर आगे की प्रक्रिया शुरू की गई.

निरिक्षण करते डीएम | Prabhat Khabar Network
निरिक्षण करते डीएम

38 पंचायतों और चिन्हित वार्डों में लगा शिविर

सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने अलग-अलग स्टॉल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों और शहरी क्षेत्र के लोगों ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा किए और संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की.

राजस्व और जमीन से जुड़े मामलों की हुई सुनवाई

शिविर में दाखिल-खारिज, भूमि विवाद और अन्य राजस्व संबंधी मामलों को प्रमुखता से सुना गया. अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिया. लोगों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन देने की अपील भी की गई.

राशन, पेंशन और आवास योजनाओं पर भी पहुंचे लाभुक

सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत से जुड़े मामलों को लेकर भी बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे. अधिकारियों ने पात्र लाभुकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया.

डीएम तरनजोत सिंह ने जौकटिया-माधोपुर में किया निरीक्षण

जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड की जौकटिया एवं माधोपुर पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया. उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का जायजा लिया और लाभुकों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली.

डीएम ने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराना है.

चनपटिया में डीडीसी ने शिविरों का लिया जायजा

उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन ने चनपटिया प्रखंड की कुड़वा मठिया, लालगढ़ सहित अन्य पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों से शिविर में प्राप्त आवेदनों और उनके निष्पादन की जानकारी ली तथा लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा.

यह भी पढ़ें: बगहा: सड़क हादसे के बाद खुला बड़ा राज, कार की डिक्की में शराब और बाइक पर लदा था प्रतिबंधित मांस


विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन