ठकराहा प्रखंड को मिला राजकीय डिग्री कॉलेज, उच्च शिक्षा का सपना हुआ साकार

Updated:
विज्ञापन
संशोंधित खबर .......

दीप प्रज्वलित करते अधिकारी

ठकराहा प्रखंड को मिला अपना राजकीय डिग्री महाविद्यालय। इस ऐतिहासिक पहल से ग्रामीण छात्र-छात्राओं को अब कम खर्च में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कॉलेज का विधिवत शुभारंभ हो चुका है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन

West Champaran News: बिहार सरकार की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल करते हुए राज्य के 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्य शुरू कर दिया गया है. इसी क्रम में ठकराहा प्रखंड स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का जीएमयू परिसर में विधिवत शुभारंभ किया गया. उद्घाटन बीडीओ आरके राघव, सीओ शशि कुमार भास्कर, थानाध्यक्ष नरेश कुमार, प्राचार्य रेखा श्रीवास्तव समेत जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने फीता काटकर किया.

दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ शुभारंभ

महाविद्यालय के शुभारंभ के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जीएमयू के प्रधानाचार्य निखिल कुमार ने की, जबकि संचालन शिक्षक ओमप्रकाश राय ने किया. इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने अपने विचार रखे.

उच्च शिक्षा को मिलेगी नई दिशा

मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि ठकराहा में डिग्री कॉलेज की स्थापना प्रखंड के छात्रों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि बीडीओ आरके राघव ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति से जिला प्रशासन को अवगत कराया, जिसके परिणामस्वरूप महाविद्यालय को हरपुर मुजौना से ठकराहा स्थानांतरित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि इससे ग्रामीण छात्र-छात्राओं को कम खर्च में उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा.

छात्रों में दिखा उत्साह

राजकीय डिग्री महाविद्यालय की प्राचार्य रेखा श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया. कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे. महाविद्यालय शुरू होने से स्थानीय छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है.

यह भी पढ़ें:बिजली के खंभे में उतरे करंट से टेम्पो चालक की मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन