भ्रष्टाचार के आरोप में गृह रक्षक पर गिरी गाज, एसपी ने दिखाई सख्ती

शिकारपुर थाना
शिकारपुर थाना क्षेत्र से जुड़े एक गृह रक्षक का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पश्चिम चंपारण पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक राजेश गौतम के संज्ञान में मामला आने के बाद तत्काल जांच का आदेश दिया गया. जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित गृह रक्षक को शिकारपुर थाना से क्लोज कर दिया गया है.
Bettiah News: शिकारपुर थाना क्षेत्र से जुड़े एक गृह रक्षक का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पश्चिम चंपारण पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक राजेश गौतम के संज्ञान में मामला आने के बाद तत्काल जांच का आदेश दिया गया. जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित गृह रक्षक को शिकारपुर थाना से क्लोज कर दिया गया है.
एसडीपीओ की जांच में हुई कार्रवाई
पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने मामले की जांच की. जांच प्रतिवेदन के आधार पर गृह रक्षक संख्या 262757 उमेश कुमार को तत्काल प्रभाव से शिकारपुर थाना से क्लोज करते हुए कर्तव्य से वंचित कर दिया गया. साथ ही उनका बंधपत्र खंडित करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति
पश्चिम चंपारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विभाग भ्रष्टाचार के प्रति "जीरो टॉलरेंस" की नीति पर कार्य कर रहा है. किसी भी पुलिसकर्मी या गृह रक्षक के भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता अथवा अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कठोर और त्वरित कार्रवाई की जाएगी.
पारदर्शी पुलिसिंग पर जोर
पुलिस प्रशासन ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पारदर्शी पुलिसिंग सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से किसी भी शिकायत पर त्वरित जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सतीश कुमार पांडेय
सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










