बिजली के खंभे में उतरे करंट से टेम्पो चालक की मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर उमड़ी भीड़

बेतिया शहर के बसवरिया इलाके में एक बिजली के खंभे से उतरे करंट की चपेट में आने से एक टेम्पो चालक की मौत हो गई. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Bettiah News: नगर के बसवरिया पीपल चौक, वार्ड संख्या-21 में बुधवार को बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक टेम्पो चालक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक ने सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को छू लिया, तभी वह करंट की चपेट में आ गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक संसरैया गांव का रहने वाला था. वह बेतिया में अपने जीजा के यहां रहकर टेम्पो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया. उनका कहना है कि बिजली के खंभे में करंट उतरने के कारण यह हादसा हुआ. हालांकि प्रशासन का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: बिजली के पोल ने ली ई-रिक्शा चालक की जान, विभाग पर लापरवाही का आरोप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन