बिजली के पोल ने ली ई-रिक्शा चालक की जान, विभाग पर लापरवाही का आरोप

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर उमड़ी भीड़

बेतिया के बसवरिया पीपल चौक पर बिजली के पोल में करंट आने से एक ई-रिक्शा चालक की दुखद मौत हो गई. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया. बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन

Bettiah News: नगर के बसवरिया पीपल चौक के समीप बिजली के पोल में करंट आने से एक ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान महेशड़ा गोपालपुर निवासी सन्नी कुमार (पिता- सुरेश पटेल) के रूप में हुई है. वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनसरैया वार्ड-41 स्थित अपनी बहन के घर रहकर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था.

आपके शहर में

विज्ञापन

करंट की चपेट में आते ही हुई मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सन्नी कुमार ने बसवरिया पीपल चौक के पास अपना ई-रिक्शा खड़ा किया. जैसे ही उसने पास स्थित बिजली के पोल को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गया. स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.


मुआवजे और कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया. उन्होंने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने, बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाने तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित बिजली के पोल में करंट आने की शिकायत पहले भी कई बार विभाग को दी गई थी, लेकिन समय रहते सुधार नहीं किया गया. उनका कहना है कि शिकायतों पर कार्रवाई होती तो यह हादसा टाला जा सकता था. फिलहाल पुलिस और प्रशासन लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य कराने में जुटा है.

यह भी पढ़ें: बांकीपुर विधानसभा चुनाव: केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे बने BJP के स्टार प्रचारक, कार्यकर्ताओं में उत्साह


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन