सहायक महानिरीक्षक ने जांच में पकड़ी 15.60 लाख की राजस्व क्षति

जिले के निबंधन विभाग में कतिपय तत्वों द्वारा राजस्व की हानि पहुंचाने के मामले की जांच के लिए निबंधन महानिरीक्षक के निर्देश पर सहायक महानिरीक्षक निबंधन राकेश कुमार ने स्थल निरीक्षण किया.
बेतिया. जिले के निबंधन विभाग में कतिपय तत्वों द्वारा राजस्व की हानि पहुंचाने के मामले की जांच के लिए निबंधन महानिरीक्षक के निर्देश पर सहायक महानिरीक्षक निबंधन राकेश कुमार ने स्थल निरीक्षण किया. संभावना है कि चनपटिया रजिस्ट्री कार्यालय में निबंधित दस्तावेजों में कम राजस्व का भुगतान किया गया है. अभी तक जांच में केवल 12 दस्तावेजों में हीं 15.60 लाख रुपए राजस्व क्षति के मामले पकड़ा गया है. सहायक निबंधन महानिरीक्षक ने चनपटिया प्रखंड के बेतिया डीह, गुरवलीया, महना गनी आदि पंचायतों के निबंधित दस्तावेजों के आधार पर स्थल पर पहुंच कर स्थलों का भौतिक सत्यापन किया. निबंधित कराये गये इन सभी स्थलों पर दस्तावेजों में जमीन की प्रकृति एवं तथ्यों को छिपाकर निबंधन कराया गया है. जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. आवासीय जमीन को सिंचित, मुख्य सड़क के जगह पर सहायक सड़क, दिखाकर रजिस्ट्री कराई गई है.सहायक निबंधन महानिरीक्षक ने सभी प्लॉटों का जीपीएस टैंग फोटो के साथ-साथ काफी गहनता से एक-एक बिंदु की जांच की गयी. इधर, जांच रिपोर्ट के आधार पर जांच कर्मचारियों पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है.अवर निबंधक मनीष कुमार ने बताया कि चनपटिया निबंधन कार्यालय में पूर्व में पदस्थापित कार्यपालक सहायक नीरजमणि के द्वारा जांच किए गए दस्तावेजों में से 9 दस्तावेजों की जांच स्वयं मेरे द्वारा की गई थी. जिसमें 15 लाख 59 हजार 576 रुपए राजस्व की क्षति पाई गई थी. इसकी पुष्टि के लिए निबंधन सहायक महानिरीक्षक के द्वारा भौतिक सत्यापन का कार्य किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




