Bettiah: जिलेभर में राजस्व महाअभियान कल से

Updated:
विज्ञापन
Bettiah: जिलेभर में राजस्व महाअभियान कल से

राज्य सरकार के निर्देश पर जिले के 18 अंचलो में शनिवार से भू राजस्व महाअभियान का कार्य विधिवत आरंभ कर दिया जायेगा.

विज्ञापन

बेतिया. राज्य सरकार के निर्देश पर जिले के 18 अंचलो में शनिवार से भू राजस्व महाअभियान का कार्य विधिवत आरंभ कर दिया जायेगा. इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गयी है. जानकारी देते हुए अपर समाहर्ता कुमार रविंद्र ने बताया कि राजस्व महाअभियान की सफलता के लिए जिले के सभी सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचल अधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सभी राजस्व अधिकारी, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेेगा, सभी राजस्व कर्मचारी, सभी पंचायत सचिव, सभी अंचल अमीन, सभी विकास मित्र एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. अधिकारियों को महाभियान के उद्देश्यों, प्रक्रियाओं और विधियों के बारे में पुरी जानकारी दी जा चुकी है. 16 अगस्त से अंचलो में बनायी गयी टीम हल्कावार घर-घर जाकर जमाबंदी की प्रति एवं आवेदन प्रपत्र उपलब्ध कराएगी. उसके बाद शिविर लगाकर रैयतो से पूर्णभरे हुए प्रपत्रों को लिया जायेगा. इस महाअभियान का मुख्य उद्देश्य रैयतों के घर पंचायत तक पहुंच कर डिजीटाइज्ड (ऑनलाइन) जमाबंदी में त्रुटि सुधार (परिमार्जन), उतराधिकार नामांतरण, बंटवारा नामांतरण, छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन कराना है. यह महा अभियान 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान सभी अंचलों में हल्का वार राजस्व शिविर आयोजित किए जाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन