बच्चों ने घर और नर्सरी से लाए पौधे, स्कूल से मंदिर और सरकारी कार्यालय तक चला हरियाली अभियान

Updated:
विज्ञापन
रामपुर में स्कूली बच्चों ने चलाया हरियाली अभियान

प्रतीकात्मक तस्वीर

राजहंस पब्लिक स्कूल, रामनगर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया. विद्यार्थियों ने स्कूलों, मंदिरों और सरकारी कार्यालयों में पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Ramnagar News: पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजहंस पब्लिक स्कूल, रामनगर में शनिवार को विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया. विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ गुलाब, औषधीय, फलदार और छायादार पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया.

रंग-बिरंगी स्कूल वर्दी में शामिल बच्चों ने अपने घरों और नर्सरी से पौधे लाकर विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने में भागीदारी निभाई.

निदेशिका ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की

अभियान का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका सुनीता सिंह ने शिक्षकों अनूप कुमार श्रीवास्तव, सोनू तिवारी, रौनक श्रीवास्तव तथा अन्य शिक्षकों के साथ पौधारोपण कर किया.

इसके बाद विद्यालय परिवार ने नगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर और प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी की भागीदारी

कार्यक्रम में सभापति प्रतिनिधि नागेंद्र साह, बीडीओ अजीत कुमार, सीओ वेद प्रकाश, आरओ कुंदन कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय मिश्र, नगर अध्यक्ष अजीत कुमार, सोनू कुमार और सन्नी जायसवाल सहित कई प्रशासनिक और सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे.

सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की.

"शिक्षा के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी"

विद्यालय की निदेशिका सुनीता सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी विकसित करना भी है.

उन्होंने कहा कि आज पौधे लगाने वाले बच्चे ही भविष्य में पर्यावरण के सच्चे प्रहरी बनेंगे. यदि हर परिवार पौधारोपण को अपनी आदत बना ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा.

"एक पौधा-एक जिम्मेदारी" का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया.

बच्चों ने "एक पौधा-एक जिम्मेदारी" और "पेड़ लगाओ, धरती बचाओ" का संदेश देते हुए लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन