प्रिंस कुमार की मौत पर विश्वकर्मा समाज की बैठक, दोषियों पर कार्रवाई और अवैध कोचिंग पर अभियान की मांग

Updated:
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते विश्वकर्मा समाज के सदस्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम चंपारण में 10 वर्षीय प्रिंस कुमार की कोचिंग संस्थान में हुई मौत के बाद विश्वकर्मा समाज ने बैठक की. समाज ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है.

विज्ञापन

West Champaran News: हरनाटाड़ के एक कोचिंग संस्थान में 10 वर्षीय प्रिंस कुमार की मौत के मामले को लेकर तीन आरडी पुल स्थित चंदेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में विश्वकर्मा (लोहार) समाज की बैठक आयोजित की गई. बैठक में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर मामले की त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की.

विज्ञापन

बैठक के दौरान समाज को सम्मानजनक राजनीतिक भागीदारी दिए जाने की मांग भी उठाई गई.

विश्वकर्मा समाज समिति का हुआ गठन

बैठक में सर्वसम्मति से विश्वकर्मा समाज समिति का गठन किया गया.

इसमें बृजेश कुमार शर्मा उर्फ लड्डू शर्मा को अध्यक्ष, वासुदेव शर्मा को उपाध्यक्ष, लालजी शर्मा को सचिव, राजेंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा मुकेश शर्मा, संतोष शर्मा और राजू शर्मा को उप सचिव चुना गया.

अध्यक्ष ने क्या कहा?

नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा ने कहा कि प्रिंस कुमार की मौत ने पूरे समाज को झकझोर दिया है.

उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता से ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और समाज के अधिकारों की आवाज को मजबूती मिलेगी. साथ ही विधानसभा, लोकसभा और स्थानीय निकाय चुनावों में विश्वकर्मा समाज की भागीदारी बढ़ाने की भी मांग रखी गई.

अवैध कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की मांग

बैठक में अवैध रूप से संचालित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.

प्रतिभागियों ने कहा कि जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर ऐसे कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी, जो निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं.

प्रिंस की स्मृति में प्रस्ताव भी रखा गया

बैठक के दौरान प्रिंस कुमार की स्मृति में संगठन का नाम जोड़ने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा गया.

कार्यक्रम के अंत में दिवंगत प्रिंस कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन