अज्ञात चोरों ने उड़ाई 85 हजार नकदी समेत दो लाख की संपत्ति
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jun 2024 9:16 PM
अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र के मियांपुर तिलंगही पंचायत के वार्ड 7 में चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
बैरिया. अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र के मियांपुर तिलंगही पंचायत के वार्ड 7 में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. अज्ञात चोरों ने नकदी 85 हजार रुपये और आभूषण समेत लगभग दो लाख की संपत्ति चोरी कर ली है. हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इस संबंध में पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन देकर घटना के बारे में विधिवत जानकारी दी है. आवेदन में पीड़ित ने थाना क्षेत्र के मियांपुर दुबोलिया वार्ड 7 निवासी बृजेश यादव ने बताया कि बुधवार की रात्रि वह अपने घर के छत पर सोया था. जबकि उसके परिवार वाले बैरिया मेला देखने गए थे. जब उसके परिवार के लोग रात्रि करीब दो बजे घर आये तो देखा कि उसके घर तथा कमरे का दरवाजा खुला है. अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई मिली तथा दो पेटियां भी गायब थी. पीड़ित श्री यादव ने बताया कि इस घटना में उनकी पत्नी का सोने का टीका, नथिया, तीन पीस लॉन्ग, दो जोड़ा पायल, हाथ का ब्रेसलेट तथा 85 हजार नगद रुपये चुरा लिया गया है. उस समय श्री यादव ने 112 मोबाइल पुलिस को फोन किया. पुलिस के पहुंचने के बाद पुलिस के साथ मिलकर खोजबीन की गई तो सरेह में दो पेटियां मिलीं, जिसमें केवल साड़ी थी. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया है कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










