बेतिया के प्रो. डॉ. शोभा लाल को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, UK की ITA ने दी VIP सदस्यता

Updated:
विज्ञापन
प्रो. शोभा लाल को UK से मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान: VIP...

बेतिया के शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) शोभा लाल को शिक्षा, गुणवत्ता आश्वासन और वैश्विक शोध में उत्कृष्ट योगदान के लिए यूनाइटेड किंगडम की इंटरनेशनल टीचर्स एसोसिएशन (ITA) द्वारा प्रतिष्ठित VIP Nomination Membership से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान वैश्विक शिक्षा से जुड़ने और भारतीय संस्थानों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों से जोड़ने का अवसर प्रदान करेगा.

विज्ञापन

बेतिया: पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित विज्ञान नगर निवासी शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) शोभा लाल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. शिक्षा, गुणवत्ता आश्वासन और वैश्विक शोध के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए इंटरनेशनल टीचर्स एसोसिएशन (ITA), यूनाइटेड किंगडम ने उन्हें प्रतिष्ठित ITA VIP Nomination Membership प्रदान की है. इस संबंध में संगठन के अध्यक्ष डॉ. पीटर कूपर ने ई-मेल के माध्यम से औपचारिक सूचना दी है.

शिक्षा और शोध में योगदान के लिए मिला सम्मान

ब्रिस्टल (यूनाइटेड किंगडम) मुख्यालय वाले इस अंतरराष्ट्रीय संगठन ने प्रो. (डॉ.) शोभा लाल को उच्च शिक्षा, शैक्षणिक नेतृत्व, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और वैश्विक शैक्षणिक सहयोग के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया है. इसे उनके लंबे शैक्षणिक अनुभव और अकादमिक नेतृत्व की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान माना जा रहा है.

कई महत्वपूर्ण पदों पर दे चुके हैं सेवाएं

प्रो. (डॉ.) शोभा लाल वर्तमान में बुद्धा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गीडा (गोरखपुर) में डायरेक्टर (हायर एजुकेशन) एवं एडवाइजर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले वे ज्योति विद्यापीठ विमेंस यूनिवर्सिटी, जयपुर में प्रोवोस्ट (उपकुलपति) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे NAAC Assessor, QS Assessor, शोधकर्ता और लेखक के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखते हैं.

वैश्विक शिक्षा से जुड़ने का मिलेगा अवसर

प्रो. (डॉ.) शोभा लाल ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय मंच से जुड़ना उनके लिए गर्व का विषय है. इस सदस्यता के माध्यम से उन्हें दुनिया के विभिन्न देशों में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, प्रत्यायन (Accreditation), वैश्विक शोध गतिविधियों और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को नजदीक से समझने और उसमें सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा.

बिहार और पूर्वांचल के संस्थानों को मिलेगा लाभ

उन्होंने कहा कि वे विशेष रूप से बिहार और पूर्वांचल उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों को वैश्विक गुणवत्ता मानकों से जोड़ने की दिशा में कार्य करेंगे. NAAC, NBA, NIRF, QS Ranking, गुणवत्ता आश्वासन, शोध संस्कृति और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अपने अनुभव और विशेषज्ञता का उपयोग करेंगे.

प्रो. (डॉ.) शोभा लाल ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने सहयोगियों, विद्यार्थियों, शैक्षणिक संस्थानों और शुभचिंतकों को देते हुए विश्वास जताया कि यह सदस्यता भारतीय उच्च शिक्षा को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

यह भी पढे़ं: बेतिया नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, पहले दिन सफाई व्यवस्था पर पड़ा असर


विज्ञापन
गणेश वर्मा

लेखक के बारे में

By गणेश वर्मा

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन