पश्चिम चंपारण की रेल परियोजनाओं को लेकर रेल मंत्री से मिले सतीश चंद्र दुबे, कई अहम मांगें रखीं

Updated:
विज्ञापन
रेल मंत्री से मिलते मंत्री सतीश दुबे  | Prabhat Khabar Network

रेल मंत्री से मिलते मंत्री सतीश दुबे

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर पश्चिम चंपारण की रेल परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे. उन्होंने गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल ट्रेन का मार्ग बदलने और अमृत भारत एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने जैसी अहम मांगें उठाईं.

विज्ञापन

Bettiah Railway News: केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पश्चिम चंपारण की रेल परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव उनके सामने रखे. उन्होंने लंबित रेल परियोजनाओं में तेजी लाने और क्षेत्र की प्रमुख मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया.

मुलाकात के दौरान पश्चिम चंपारण में रेलवे नेटवर्क के विस्तार और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई.

भारतीय रेल में बदलाव का किया जिक्र

सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मार्गदर्शन में भारतीय रेल में व्यापक बदलाव हुए हैं.

उन्होंने कहा कि बिहार, विशेषकर चंपारण क्षेत्र को रेलवे के विस्तार, आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं में हुए सुधार का लाभ मिला है. इसके लिए उन्होंने रेल मंत्री का आभार भी जताया.

रेल मंत्री के सामने रखीं ये प्रमुख मांगें

केंद्रीय राज्यमंत्री ने गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल ट्रेन (09451/09452) का पूर्व की तरह बेतिया–नरकटियागंज–बगहा मार्ग से दोबारा संचालन शुरू कराने की मांग की.

इसके साथ ही आनंद विहार–रक्सौल अमृत भारत एक्सप्रेस (15557/15558) को सप्ताह में दो दिन के बजाय प्रतिदिन चलाने का आग्रह भी किया.

आरओबी और अंडरपास निर्माण में तेजी की मांग

सतीश चंद्र दुबे ने पश्चिम चंपारण के व्यस्त रेलवे समपार फाटकों पर रेल ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग भी रखी.

उन्होंने साठी–चनपटिया के बीच बारी टोला, लखनौता के पास लाइट आरओबी की स्वीकृति देने तथा चनपटिया स्टेशन के आगे तिवारी टोला, लखनौता के समीप प्रस्तावित अंडरपास का निर्माण जल्द शुरू कराने का अनुरोध किया.

इसके अलावा पहले से भेजे गए अन्य जनहित से जुड़े रेल प्रस्तावों पर भी शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया गया.

सकारात्मक निर्णय की जताई उम्मीद

केंद्रीय राज्यमंत्री ने विश्वास जताया कि रेल मंत्री जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेंगे. उनका कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से पश्चिम चंपारण के लाखों लोगों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर रेल सुविधाएं मिलेंगी.

लोगों ने जताई खुशी

सतीश चंद्र दुबे की इस पहल का क्षेत्र में स्वागत किया गया. सभापति रीना देवी, उपसभापति पूनम देवी, पार्षद बसंती देवी, निरुपमा वर्मा, अंचला देवी, सुगंधि देवी, ललिता देवी, भाजपा नेत्री जूही यास्मीन, रेणु देवी, गोविंद गुप्ता, मदन तिवारी, राजेश सोनी, भाजपा के वरीय नेता राजन मिश्र, हरिशंकर प्रसाद सहित कई लोगों ने इसे पश्चिम चंपारण के लिए महत्वपूर्ण पहल बताते हुए केंद्रीय मंत्री को बधाई दी.


विज्ञापन
सतीश कुमार पांडेय

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन