वाल्मीकि महोत्सव की तैयारियां पूरी, महोत्सव में पहली बार मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री

Updated at : 07 Mar 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
वाल्मीकि महोत्सव की तैयारियां पूरी, महोत्सव में पहली बार मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री

नदी घाटी योजना उच्चतर विद्यालय वाल्मीकिनगर के खेल मैदान में शनिवार को वाल्मीकि महोत्सव का तीसरी बार आयोजन हो रहा है.

विज्ञापन

इजरायल अंसारी/बादल श्रीवास्तव,बगहा/वाल्मीकिनगर

नदी घाटी योजना उच्चतर विद्यालय वाल्मीकिनगर के खेल मैदान में शनिवार को वाल्मीकि महोत्सव का तीसरी बार आयोजन हो रहा है. पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में राज्य के कई गणमान्य सांसद, मंत्री और विधायक की उपस्थिति रहने की संभावना है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री मोतीलाल प्रसाद, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, विधायक भागीरथी देवी, विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, विधान पार्षद सह जिलाध्यक्ष जदयू भीष्म साहनी, विशिष्ट अतिथि मंत्री रेणु देवी के अलावा विधायक विनय बिहारी, विधायक राम सिंह, विधायक उमाकांत सिंह, विधान पार्षद सौरभ कुमार, मंत्री जनक राम, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, सांसद सुनील कुमार, विधायक श्री नारायण प्रसाद, विधायक रश्मि वर्मा, विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव, विधान पार्षद आफाक अहमद मौजूद रहेंगे.

पंडाल में प्रवेश के होंगे चार रास्ते

वाल्मीकि महोत्सव के दौरान पंडाल में प्रवेश के चार रास्ते सुरक्षा के दृष्टिकोण से बनाए गए हैं. जिसमें वीआईपी, वीवीआईपी के अलावा आम लोगों के लिए पंडाल में दो रास्ते होंगे.

आवश्यक जगहों पर हो रही बैरिकेडिंग

वाल्मीकि महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हवाई अड्डा से लेकर सभा स्थल तक सभी आवश्यक चिन्हित जगहों पर बैरिकेडिंग कर दी गयी है.

जिला घोषित होने की है संभावनाएं

वाल्मीकि महोत्सव में मुख्यमंत्री के इस आगमन के दौरान आम लोगों में बहु प्रतीक्षित मांग और उम्मीद की बगहा को जिला घोषित किया जाए की घोषणा इस बार होने की उम्मीद आम लोगों को है. उन्हें उम्मीद है कि इस बार मुख्यमंत्री बगहा को जिला के रूप में घोषित कर देंगे.

सुरक्षा व्यवस्था सख्त

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चप्पा-चप्पा पर पुलिस और एजेंसियां तैनात कर दी गयी है. अधिकारियों की मानें तो सादे लिबास में भी पुलिस बल की तैनाती की जा रही है. मुख्य सड़क से कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए आम लोगों के लिए तीन गेट बनाए जा रहे हैं. इन सभी गेट ड्रॉप गेट बनाए जा रहे हैं. जहां से प्रवेश के समय में लोगों को कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना होगा. यानी कुल मिलाकर कहे तो सभा स्थल के नजदीक परिंदा भी पर नहीं मार सकता.

हवाई पट्टी पर दिया जा सकता है गार्ड ऑफ ऑनर

वाल्मीकि महोत्सव कार्यक्रम में वाल्मीकिनगर आगमन के क्रम में मुख्यमंत्री को हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा सकता है. इसके लिए पूर्व तैयारी की जा रही है.

कार्यक्रम में भारी संख्या में आएंगे लोग

वाल्मीकि महोत्सव कार्यक्रम के दौरान इस कार्यक्रम में विनय बिहारी, इंदु सोनाली और अनुपमा यादव जैसे नामचीन कलाकारों को नजदीक से देखने की चाहत में लोगों के हुजूम में आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.

महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का होगा अनावरण

मुख्यमंत्री के इस दौरे में गोल चौक पर लगी महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का अनावरण होने की उम्मीद है. गोल चौक में महर्षि की प्रतिमा स्थापित हो चुकी है. बस उसका अनावरण मुख्यमंत्री के हाथों होना बाकी है.

अधिकारियों ने किया हेली पैड का निरीक्षण

वाल्मीकि महोत्सव कार्यक्रम में बिहार मुख्यमंत्री भाग लेंगे. इसको लेकर एसडीएम व एसपी ने वाल्मीकिनगर हेली पैड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार सरकार का परिभ्रमण कार्यक्रम बगहा पुलिस जिला के वाल्मीकिनगर में संभावित है. इसको लेकर पदाधिकारियों के साथ वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा तथा सभा स्थल का निरीक्षण किया गया.

एसपी ने लिया जायजा

वाल्मीकि महोत्सव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सभा स्थल को लेकर एसपी सुशांत कुमार सरोज व एसडीएम गौरव कुमार, भूमि उप समाहर्ता अंजलि कृति ने स्थल का जायजा लिया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों व अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि किसी तरह की कहीं भी कोताही नहीं रह जाए इसकी ख्याल रखा जा रहा है. मौके पर एएसपी रामनगर दिव्यांजलि जायसवाल, एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र, वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष संजय कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व अधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन