Bettiha : घर से लापता युवक को पुलिस ने किया बरामद, परिजनों में हर्ष

Updated:
विज्ञापन
Bettiha : घर से लापता युवक को पुलिस ने किया बरामद, परिजनों में हर्ष

सुखलही गांव से दस दिन पूर्व गायब युवक के मामले में प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने उसे बरामद कर लिया.

विज्ञापन

Bettiha : मैनाटांड़ . स्थानीय थाना क्षेत्र के सुखलही गांव से दस दिन पूर्व गायब युवक के मामले में प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने उसे बरामद कर लिया. मैनाटाड़ थानाध्यक्ष राणा प्रसाद में बताया कि सुखलही निवासी कमरूल होदा की पत्नी खूशबू नेशा ने आवेदन देकर बताया कि विगत 16 अप्रैल को शाम को मेरा लड़का मोहम्मद कैफ यह कह कर घर से निकला कि वह बेलबनिया से बेतिया बारात जा रहा है. मैं कल घर आ जाऊंगा. परंतु मेरा लड़का कल होकरके घर नहीं पहुंचा. मैं लगातार अपने लड़के के मोबाइल पर फोन लगाने लगी, परंतु फोन नहीं लगा. कभी उसका मोबाइल ऑन हो तो कभी ऑफ हो जा रहा था . उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था.अपने सगे संबंधियों से पूछताछ की लेकिन मोहम्मद कैफ का कोई अता पता नहीं चला. वहीं मैनाटाड़ थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ने बताया कि प्राथमिक दर्ज करते ही अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल को अनुसंधान करने की जिम्मेदारी दी गयी. केस दर्ज होने के दिन ही मोबाइल लोकेशन के आधार पर गायक युवक मोहम्मद कैफ को मठ मंझरिया से बरामद कर लिया गया. युवक को बरामद करने के बाद उसे 164 के बयान के लिए बेतिया भेजा गया. जहां बयान के बाद न्यायालय का आदेश पर बरामद युवक को परिजनों को सौंप दिया गया है. दस दिन से घर से गायब युवक को पुलिस के द्वारा ढूंढने के बाद उसकी माता खुशबू नेशा के चेहरे पर खुशी झलक रही थी. साथ ही उसने मैनाटाड़ पुलिस को धन्यवाद भी दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन