पुलिस ने 2 कुर्की समेत 50 वारंटों का किया निष्पादन, 38 अभियुक्त गिरफ्तार

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 19 May 2025 6:17 PM

विज्ञापन

पुलिस जिला बगहा में विगत 24 घंटा में विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग कांड में 38 अभियुक्तों की गिरफ्तारी किया है.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला बगहा में विगत 24 घंटा में विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग कांड में 38 अभियुक्तों की गिरफ्तारी किया है. इस दौरान पुलिस ने दो कुर्की व 50 वारंटों का भी निष्पादन किया है. पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थाना की पुलिस ने 2 लाख 58 हजार रुपयों का जुर्माना कुल 955 वाहनों के जांच के उपरांत लगाया है. उक्त जानकारी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी. उन्होंने बताया कि गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. शराब कारोबारी व शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन