ePaper

पुलिस ने 24 घंटे में 23 वारंटों का किया निष्पादन, विभिन्न कांड में तीन गिरफ्तार

Updated at : 06 Apr 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने 24 घंटे में 23 वारंटों का किया निष्पादन, विभिन्न कांड में तीन गिरफ्तार

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थानों की पुलिस ने विगत 24 घंटे के अंदर 23 वारंटों का निष्पादन किया है.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थानों की पुलिस ने विगत 24 घंटे के अंदर 23 वारंटों का निष्पादन किया है. जबकि कांड में 3 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है. उक्त जानकारी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी. उन्होंने बताया कि बगहा थाना द्वारा शराब के कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. रामनगर थाना द्वारा शराब के कांड में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. वही 10 लीटर देसी शराब बरामद की गयी है. इस प्रकार कुल 23 वारंटों का निष्पादन किया है. जिसमें 10 जमानतीय तथा 13 अजमानतीय शामिल है. वहीं दूसरी ओर अपराध नियंत्रण हेतु वाहन जांच किया गया. जिस क्रम में बगहा थाना द्वारा 8 हजार, पटखौली थाना द्वारा 2 हजार, चौतरवा थाना द्वारा 7 हजार, भैरोगंज थाना द्वारा 2 हजार, नौरंगिया थाना द्वारा 10500 रुपये, नदी थाना द्वारा 2 हजार, रामनगर थाना द्वारा 7 हजार, लौकरिया थाना द्वारा 7 हजार, सेमरा थाना द्वारा 9 हजार, यातायात थाना द्वारा 25 हजार समेत कुल 79 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन