ePaper

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस ने बैंकों, सीएसपी व एटीएम का किया जांच, दिया निर्देश

Updated at : 22 Apr 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस ने बैंकों, सीएसपी व एटीएम का किया जांच, दिया निर्देश

पुलिस जिला में बैंकिंग, प्रतिष्ठानों, सीएसपी व एटीएम में अपराध एवं आपराधिक घटनाओं पर पूर्णतया अंकुश लगाया जा सके.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला में बैंकिंग, प्रतिष्ठानों, सीएसपी व एटीएम में अपराध एवं आपराधिक घटनाओं पर पूर्णतया अंकुश लगाया जा सके. साथ ही क्षेत्र में विधि व्यवस्था के बीच अमन चैन कायम रहे इसको लेकर एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस जिला अंतर्गत विभिन्न थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र स्थित बैंकों, सीएसपी व एटीएम का औचक निरीक्षण किया गया. ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे. इस दौरान पुलिस पदाधिकारी की टीम विभिन्न बैंकों की शाखा, ग्राहक सेवा केंद्र व एटीएम सेंटर पर जाकर जायजा लिया एवं सुरक्षा को लेकर कई दिशा निर्देश दिए. पुलिस बैंकों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा गार्ड व इमरजेंसी अलार्म की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने बैंक में पैसा लेनदेन करने पहुंचे ग्राहकों को सजग रहते हुए पैसा निकासी का सुझाव दिया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने बैंक के आस पास बेवजह घूमने वाले व्यक्तियों को फटकार भी लगाया. वहीं संबंधित गार्ड को बैंक के आसपास भटकने वाले लोगों पर नजर रखने का सुझाव दिया. उन्होंने बैंक कर्मचारियों को अपराध रोकने की दृष्टि से किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए. इस क्रम में नगर थाना पुलिस ने एसबीआई बगहा बाजार, सेंट्रल बैंक बगहा एक, पीएनबी बैंक बगहा एक, उतर बिहार ग्रामीण बैंक बगहा बाजार, पटखौली थाना पुलिस ने एसबीआई बगहा दो, पीएनबी बैंक नरईपुर बगहा दो, आईडीबीआई बैंक बगहा दो, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बगहा दो आदि बैंकों का जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन