ePaper

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व एसएसबी ने निकाला फ्लैग मार्च

Updated at : 23 Apr 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व एसएसबी ने निकाला फ्लैग मार्च

एसएसबी 21 वीं वाहिनी बी कंपनी और पुलिस बल द्वारा सुरक्षा को लेकर फ्लैग मार्च निकला गया.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. वाल्मीकिनगर इंटरनेशनल बॉर्डर और थाना क्षेत्र में बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार देवेंद्र के नेतृत्व में एसएसबी 21 वीं वाहिनी बी कंपनी और पुलिस बल द्वारा सुरक्षा को लेकर फ्लैग मार्च निकला गया. जिसमें एसएसबी का नेतृत्व सहायक कमांडेंट जयंत बोरा ने किया. इस बाबत जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि वाल्मीकिनगर खुली अंतरराष्ट्रीय सीमा होने के कारण कोई शरारती तत्व किसी गलत गतिविधि को अंजाम न दे सके इसलिए समय-समय पर संयुक्त पेट्रोलिंग की जाती है. साथ ही समाज में भयमुक्त माहौल का निर्माण हो सके इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया गया. लोगों को बताया गया कि अगर किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर आए तो इसकी जानकारी तुरंत एसएसबी या पुलिस को दें. ताकि समय रहते किसी अनजान घटित होने वाले घटना को रोका जा सके. ज्वाइंट पेट्रोलिंग का उद्देश्य आम लोगों के साथ आपसी सामंजस्य बैठाना भी है. मौके पर नौरंगिया, गोबरहिया, लौकरिया, वाल्मीकिनगर थाना के पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी तथा एसएसबी के जवान मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन