पॉलिटेक्निक कॉलेज के 32 छात्रों का हुआ प्लेसमेंट

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में संस्थान के 32 छात्रों को नौकरी मिली है. ये सभी छात्र गुरूग्राम की एक कंपनी में अच्छे सैलरी पैकेज पर सेलेक्ट किये गये हैं.
बेतिया. राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में संस्थान के 32 छात्रों को नौकरी मिली है. ये सभी छात्र गुरूग्राम की एक कंपनी में अच्छे सैलरी पैकेज पर सेलेक्ट किये गये हैं. यह सभी 32 छात्र इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रानिक्स शाखा के सत्र 2022- 25 के छात्र हैं. इनका चयन ऑनलाइन इंटरव्यू के माध्यम से हुआ है. प्राचार्य डॉ बिबेकानंद पाठक ने कहा कि कंपनी में नियुक्ति हमारे लिए गर्व की बात है. यह हमारे छात्रों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है. हमें विश्वास है कि ये छात्र इस कंपनी में अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करेंगे. प्राचार्य ने टीपीओ प्रभारी सुशील कुमार दास, व्याख्याता विद्युत अभियंत्रण को बधाई देते हुए उनके छात्रों के प्रति समर्पण एवं लगन की प्रशंसा की. श्री दास ने बताया कि यह एक प्रतिष्ठित कंपनी है जो अच्छे करियर अवसर प्रदान करती है. कंपनी ने भी छात्रों की प्रतिभा एवं क्षमताओं की प्रशंसा की और उन्हें भविष्य में सफलता की शुभकामनाएं दी. इस उपलब्धि पर संस्थान के अन्य छात्र-छात्राओं एवं व्याख्याताओं ने भी हर्ष व्यक्त किया. व्याख्याताओं ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण का परिणाम है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




