चालू वर्ष के दो माह में तीन बार भूकंप से शहर से गांव तक दहशत

Published at :28 Feb 2025 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
चालू वर्ष के दो माह में तीन बार भूकंप से शहर से गांव तक दहशत

चालू वर्ष के दो माह में तीन बार भूकंप से शहर से गांव तक दहशत

विज्ञापन

बेतिया. महज कुछ घंटों के भीतर में गुरुवार की देर रात को 2.30 बजे और 2.40 बजे के आसपास एक साथ दो बार भूकंप के झटके महसूस होने की जानकारी मिली है. वहीं भी जब लोग सो रहे थे, तब जिले के शहर से गांव तक भूकंप आया. अंधेरी रात में धरती कांप गई. नींद में सोए लोग जाग गए. जिले में शहर से गांव तक इस भूकंप के झटके महसूस हुए. फिलहाल, इन भूकंपों से किसी नुकसान की खबर नहीं है. कई शहर वासियों ने बताया कि देर रात में दो बार भूकंप के झटके महसूस हुए. जबकि जगे लोगों का कहना था कि भोर के वक्त भूकंप आया. जिले के बगहा, रामनगर, नरकटियागंज समेत कई प्रखंडों में भूकंप से सोये लोगों के कलेजे दहल उठे. कई लोगों ने बताया कि वे नींद में थे, इस बीच उनको जब कंपन महसूस हुआ तो उनकी नींद खुली तो देखे कि बंद पंखे हिल डोल रहे हैं. तब वे शोर मचाते हुए घर वालों को जगाये और फिर सड़क पर निकल कर आ गये. इस बीच उनके परिवार वाले भी सड़क पर निकल आये. जबकि कुछ लोगों का कहना था कि वे जगे हुए थे. इस बीच भूकंप के झटके महसूस होने लगे, पहले तो लगा कि वे कांप रहे हैं, फिर घर के कई भूकंप का अंदाजा सही निकला. हालांकि भूकंप के झटके 10 से 12 सेकेंड तक ही महसूस किए गए. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई. इधर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कुछ और इस तरह के झटके महसूस किए जा सकते हैं. इसलिए सावधान रहें. हालांकि देर रात्रि को आए भूकंप से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुई है. लेकिन चालू वर्ष 2025 में 7 जनवरी, 17 फरवरी और फिर 28 फरवरी को लगातार तीन बार भूकंप आने से जिले के शहर से गांव तक दहशत की स्थिति है. भूकंप रोधी मकान नहीं होने से सहमें हैं लोग शहर में जीएमसीएच को छोड़ दें तो कोई भी मकान भूकंप रोधी नहीं है. सुप्रिया रोड के निवासी समाजसेवी केदार प्रसाद चौधरी का कहना है कि यह संयोग है कि चालू वर्ष के तीनों समय के भूकंप ज्यादा तेज और अधिक देर तक नहीं रहा है. यदि भूकंप की तीव्रता अधिक होगी तो यह शहर से गांव के हर मकान के लिए खतरनाक होगा. उनका कहना है कि सरकार और प्रशासन को चाहिए कि सरकारी या निजी हर जगह भूकंप रोधी मकान निर्माण को प्राथमिकता दे और इसके लिए अभियान चलाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन