विभिन्न वाहनों पर एक लाख 63 हजार 500 रुपये लगाया जुर्माना

Published at :23 Feb 2025 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न वाहनों पर एक लाख 63 हजार 500 रुपये लगाया जुर्माना

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थानों की पुलिस ने विगत 24 घंटों में 18 गिरफ्तारी की है.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थानों की पुलिस ने विगत 24 घंटों में 18 गिरफ्तारी की है. वहीं दूसरी ओर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए गए सघन वाहन जांच में 1 लाख 63 हजार 500 रुपये जुर्माना लगाया है. उक्त जानकारी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी. एसपी ने बताया कि चौतरवा थाना पुलिस ने शराब के कांड में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. नौरंगिया थाना पुलिस ने वारंट कांड में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. बगहा थाना द्वारा वारंट में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. लौकरिया थाना द्वारा वारंट में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. बथवरिया थाना द्वारा अन्य कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. भैरोगंज थाना द्वारा वारंट में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वाल्मीकिनगर थाना द्वारा वारंट में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. भितहा थाना द्वारा अन्य कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. धनहा थाना द्वारा अन्य कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. रामनगर थाना द्वारा वारंट में 1 तथा अन्य कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. उन्होंने बताया कि इस प्रकार कुल 40 वारंट का निष्पादन किया गया है. जिसमें 16 जमानतीय तथा 24 अजमानतीय वारंट शामिल है. वही दूसरी ओर अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन जांच किया गया. जिस क्रम में बगहा थाना द्वारा 45 हजार, रामनगर थाना द्वारा 37 हजार, नदी थाना द्वारा 12 हजार,गोवर्धना थाना द्वारा 11500, पटखौली थाना द्वारा 8 हजार, चौतरवा थाना द्वारा 8 हजार, नौरंगिया थाना द्वारा 8 हजार, वाल्मीकिनगर थाना द्वारा 7 हजार, लौकरिया थाना द्वारा 7 हजार, बथवरिया थाना द्वारा 5 हजार, यातायात थाना द्वारा 4 हजार, सेमरा थाना द्वारा 3, हजार, चिउटहा थाना द्वारा 1 हजार समेत कुल 1 लाख 63 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन