Bihar News: चेन्नई में डूबने से बेतिया के इंजीनियरिंग छात्र की मौत, समुद्र किनारे सेल्फी लेने के चक्कर में हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन
Bihar News: चेन्नई में डूबने से बेतिया के इंजीनियरिंग छात्र की मौत, समुद्र किनारे सेल्फी लेने के चक्कर में हुआ हादसा

Bihar News: चेन्नई में डूबने से बेतिया के इंजीनियरिंग छात्र की मौत हो गयी है. यह घटना समुद्र किनारे सेल्फी लेने के दौरान हुई है.

विज्ञापन

Bihar News: चेन्नई में दोस्तों के साथ समुद्र में नहाने गये बेतिया स्थित लौरिया के बसवरिया देवराज निवासी खालीद महमूद हासमी (20) की डूबने से मौत हो गई है. खालीद चेन्नई के कोच्चि यूनिवर्सिटी में बीटेक पांचवे सेमेस्टर के छात्र था. ग्रामीणों की माने तो सेल्फी लेने के चक्कर में यह हादसा हुआ है. सेल्फी लेने के दौरान वह समुद्र के गहरे पानी में डूब गया. रविवार को उसका शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया. नम आंखों के बीच परिवार ने बेटे को अंतिम विदाई दी. इस दौरान पूरे गांव में मातम का माहौल है.

कोच्चि यूनिवर्सिटी का छात्र था खालीद

परिजनों ने बताया कि बसवरिया देवराज वार्ड नौ निवासी शौकत इमाम के 20 वर्षीय पुत्र खालीद महमूद हासमी चेन्नई के कोच्चि यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के छात्र थे. गुरुवार को कालेज के साथियो के साथ वह समुद्र किनारे गया था. वहां नहाने के क्रम में खालीद डूब गया. शुक्रवार को चेन्नई प्रशासन के द्वारा गोताखोरों की सहायता से शव बरामद किया गया.

Also Read: UP से पंचकोसी मेला जाने के दौरान बक्सर में ऑटो पलटा, 11 श्रद्धालु घायल, एक की मौत

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

शव का पोस्टमार्टम चेन्नई प्रशासन द्वारा कराकर शनिवार को परिजनों को सौंपा गया. रविवार को शव पटना एयरपोर्ट पर लाया गया. जहां से पैतृक गांव उसका शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया. खालीद दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था. गांव के मो सब्बीर उर्फ मुन्ना भाई ने बताया कि खालीद पढ़ने में होशियार एवं मिलनसार था.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन