रामनगर में दो सप्ताह तक दहशत फैलाने वाला बाघ जंगल की ओर लौटा, डुमरी के पास मिले पगमार्क

Updated:
विज्ञापन
बाघ वापस जंगल की ओर: डुमरी में मिले ताज़ा पगमार्क

प्रतीकात्मक तस्वीर

करीब दो हफ्तों से रिहायशी इलाकों में दहशत फैलाने वाला बाघ अब जंगल की ओर लौटता दिख रहा है। डुमरी के पास मिले ताज़ा पगमार्क से वन विभाग और ग्रामीणों में उम्मीद जगी है।

विज्ञापन

Bettiah News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के जंगल से निकलकर पिछले करीब दो सप्ताह से रिहायशी इलाकों में घूम रहे बाघ के अब जंगल की ओर लौटने के संकेत मिले हैं. वन विभाग की ट्रैकिंग टीम को डुमरी के पास ताजा पगमार्क मिले हैं, जिससे अधिकारियों और ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी है.

वन विभाग का मानना है कि बाघ अब दोबारा जंगल की ओर लौट सकता है.

ट्रैकिंग के दौरान मिला अहम सुराग

वन विभाग की टीम लगातार बाघ की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी. ट्रैकिंग के दौरान डुमरी के समीप बाघ के ताजा पदचिह्न मिलने के बाद अधिकारियों ने उसकी लोकेशन जंगल के नजदीक होने की पुष्टि की.

इस सूचना के बाद आसपास के गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली.

बछड़े का किया था शिकार

कुछ दिन पहले रामनगर के मसान नदी के समीप बड़ा बेलवा इलाके में बाघ ने एक बछड़े का शिकार किया था.

इस घटना के बाद आसपास के आधा दर्जन गांवों में दहशत का माहौल बन गया था और ग्रामीण लगातार सतर्कता बरत रहे थे.

वन विभाग ने जताई उम्मीद

रघीया वन प्रक्षेत्र के रेंजर ने बताया कि डुमरी के पास बाघ की ताजा लोकेशन मिली है.

उन्होंने कहा कि मिले पगमार्क से यह उम्मीद है कि बाघ अब वापस जंगल की ओर लौट रहा है. हालांकि वन विभाग लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और लोगों से भी जंगल के आसपास सतर्क रहने की अपील की है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन