बेतिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत, चालक फरार

प्रतीकात्मक तस्वीर
बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित वाहन ने 32 वर्षीय राजमिस्त्री सुधीर कुमार की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Bettiah News: पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 32 वर्षीय राजमिस्त्री सुधीर कुमार की मौत हो गई. वह सोमवार रात बाइक से घर लौट रहे थे, तभी बगीचा रेस्टोरेंट के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस मौके पर पहुंची.
अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नहीं बच सकी जान
परिजनों के अनुसार, सुधीर कुमार चेक पोस्ट से अपने गांव खड्डा पोखरटोला वार्ड-06 लौट रहे थे. टक्कर लगने के बाद सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें गंभीर हालत में जीएमसीएच में भर्ती कराया.
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया.
दूसरे अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
परिजन सुधीर कुमार को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे. इसी दौरान हरिवाटिका चौक के पास सोमवार देर रात करीब 12 बजे रास्ते में उनकी मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया.
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक अपने पीछे पत्नी रीना कुमारी, 10 वर्षीय पुत्र ऋषभ और 8 वर्षीय पुत्र सौरभ को छोड़ गए हैं.
पिता किशोरी सिंह ने बताया कि हादसे के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
पुलिस कर रही अज्ञात वाहन की तलाश
पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और वाहन की पहचान के लिए आसपास के साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवध किशोर तिवारी
अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










