नरकटियागंज में बोलेरो से 41 लीटर विदेशी शराब जब्त, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

Updated:
विज्ञापन
नरकटियागंज: बोलेरो से 41 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर

नरकटियागंज में गश्त के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एक बोलेरो से 41 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Bettiah News: थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो से 41 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया है.

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बोलेरो से शराब की खेप ले जाई जा रही है.

कुंडीलपुर रोड पर चलाया गया जांच अभियान

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के सत्यापन के लिए कुंडीलपुर रोड पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.

इसी दौरान सफेद रंग की एक बोलेरो को रोककर उसकी तलाशी ली गई.

फ्रूटी पैक में छिपाकर रखी गई थी शराब

वाहन की जांच के दौरान फ्रूटी पैक के अंदर छिपाकर रखी गई 41 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई.

मौके से खिरिया मठिया गांव निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.

बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस ने बरामद शराब और बोलेरो को जब्त कर लिया है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन
सतीश कुमार पांडेय

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन