नेपाल पुलिस ने 70 बोरा चीनी के साथ एक पिकअप वैन जब्त, हिरासत में चालक

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 09 Jun 2025 6:18 PM

विज्ञापन

नेपाल पुलिस द्वारा भारतीय सीमा क्षेत्र से बिना भंसार का अवैध रूप से लाया गया 70 बोरा चीनी के साथ एक पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे पड़ोसी देश नेपाल के नवल-परासी जिला के सरावल गांव पालिका अंतर्गत वार्ड नंबर छह के माधवलिया में नेपाल पुलिस द्वारा भारतीय सीमा क्षेत्र से बिना भंसार का अवैध रूप से लाया गया 70 बोरा चीनी के साथ एक पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है. जिला पुलिस कार्यालय नवल-परासी के सूचना अधिकारी वीर दत्त पंत ने बताया कि सरवाल गांव पालिका के माधवलिया सड़क पर रविवार की संध्या नेपाल पुलिस द्वारा सवारी चेक जांच किया जा रहा था. इसी दौरान भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से आ रही पिकअप वैन लू 1 ज 3336 को जांच के लिए रोका गया. पिकअप वैन की तलाशी लेने के दौरान 70 बोरा चीनी बरामद किया गया. बरामद चीनी का भंसार का कागज पत्र नहीं दिखाने के कारण पिकअप वैन के चालक प्रतापपुर गांव पालिका के वार्ड नंबर तीन नंदपुर के निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र कोहार को भी हिरासत में ले लिया गया. बरामद चीनी की कीमत एक लाख 75 हजार रुपये आंका गया है. बरामद चीनी तथा पिकअप वैन को कार्रवाई हेतु महेशपुर भंसार कार्यालय को सुपुर्द कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन