कुंभ में भगदड़ में मरे बुजुर्ग का शव आने से तौलाहा में पसरा मातम

Published at :30 Jan 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
कुंभ में भगदड़ में मरे बुजुर्ग का शव आने से तौलाहा में पसरा मातम

तौलाहा के रामेश्वर चौबे (75) की मौत प्रयागराज कुंभ में भगदड़ के कारण हो गयी.

विज्ञापन

रामनगर (पचं). तौलाहा के रामेश्वर चौबे (75) की मौत प्रयागराज कुंभ में भगदड़ के कारण हो गयी. एंबुलेंस से उनका शव पैतृक गांव पहुंचा. शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. शव के साथ पत्नी नीला चौबे थीं. उनके साथ परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में दिन भर मातमी सन्नाटा पसरा रहा. उनके साथ प्रयागराज कुंभ गये प्रत्यक्षदर्शी राजकिशोर यादव ने बताया कि उनकी पत्नी समेत सत्याग्रह ट्रेन से 40 व्यक्ति 26 जनवरी को गए थे. बुधवार 29 जनवरी को सुबह स्नान से लौटते समय अचानक भीड़ बेकाबू हो गई. इससे भगदड़ मच गई. उसकी चपेट में आकर उनकी सांस रुकने लगी. तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रयागराज की जॉर्ज टाउन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. फिर एंबुलेंस से उनके पैतृक गांव लाया गया. रामेश्वर चौबे पीएचडी विभाग में फील्ड पदाधिकारी के पद से रिटायर हुए थे. उनकी मौत से तीन बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन