विवाहिता की लाश बरामद, संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 07 Mar 2025 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की लाश बरामद, संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस

शुक्रवार को थाना क्षेत्र के अवहार कुड़िया पंचायत स्थित आलमगंज बाजार पोखरा चौक के समीप पुलिस ने विवाहित महिला की लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजी.

विज्ञापन

मझौलिया. शुक्रवार को थाना क्षेत्र के अवहार कुड़िया पंचायत स्थित आलमगंज बाजार पोखरा चौक के समीप पुलिस ने विवाहित महिला की लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजी. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर डीएसपी विवेक दीप व थानाध्यक्ष विश्व मोहन चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक सलमा खातून उम्र 22 वर्ष पति हुसैन मियां साकिन अहवर शेख पोखरा टोला की है. उन्होंने बताया कि मृत्यु फांसी लगाने या अन्य कारण से हुई है. यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा. उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलते ही अग्रसर कार्रवाई की जाएगी. घटना के पीछे पुलिस पारिवारिक कलह की आशंका बता रही है. इसकी जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है. ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मृतक के पिता शरीफ मियां मझौलिया में गैस सिलेंडर का गाड़ी चलाते हैं तथा पति सउदिया में रहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन