50 लाख बकाया किराया लटका, बाजार समिति के 58 दुकानदारों पर कसा शिकंजा

बाजार समिति के दुकानों का 6 वर्षों से ज्यादा किराया नहीं चुकाने वाले दुकानदारों पर अब शिकंजा कसना शुरु हो गया है.
बेतिया . बाजार समिति के दुकानों का 6 वर्षों से ज्यादा किराया नहीं चुकाने वाले दुकानदारों पर अब शिकंजा कसना शुरु हो गया है. अब तक चिन्हित 58 दुकानदारों के यहां 50 लाख से ज्यादा किराया बकाया है. किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के विरूद्ध अनुमंडल प्रशासन की ओर से वसूली नोटिस जारी किया गया है. 15 दिनों के अंदर बकाया किराया जमा करने का अल्टीमेटम दिया गया है. सदर एसडीएम डॉ विनोद कुमार ने बताया कि बाजार समिति के दुकानों का दुकानदारों द्वारा वर्ष 2019 से किराया बकाया रखा गया है. कई बार किराया जमा करने का निर्देश दुकानदारों को दिया गया. इसके बावजूद उन्होंने किराया जमा नहीं किए. उन्होंने बताया कि एक दर्जन से ज्यादा वैसे दुकानदार हैं, जिनके यहां एक लाख से डेढ़ लाख तक किराया गया है. सभी को वसूली नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के अंदर किराया जमा करने का निर्देश दिया गया है. अगर निर्धारित अवधि में किराया जमा नहीं किया जाता है, तो ऐसे दुकानदारों का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा. साथ ही उनके विरूद्ध नीलाम पत्र वाद दायर कर बकाया राशि भी वसूल की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




