Mainatand News: भारत-नेपाल सीमा पर नो मैन्स लैंड से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

Updated:
विज्ञापन
फोटो | Prabhat Khabar Network

कार्रवाई के दौरान मौजूद प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल

भारत-नेपाल सीमा पर मैनाटांड़ थाना क्षेत्र में प्रशासन ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है. नो मैन्स लैंड पर बने अवैध कब्जों को खाली कराया गया. प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है.

विज्ञापन

India Nepal Border News: भारत-नेपाल सीमा से सटे मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के बभनौली मौजा स्थित नो मैन्स लैंड की सरकारी भूमि से शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अंचल प्रशासन की देखरेख में अभियान चलाया गया.

सुरक्षा के बीच चला अभियान

कार्रवाई के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल तैनात किया गया. पूरे अभियान की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि कार्रवाई का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके.

कई लोगों के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन

अभियान के दौरान प्रशासन ने प्रेम यादव, वीरेन्द्र यादव, तक्षशिला पंडित एवं किशोरी पंडित के कब्जे वाली सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया. प्रशासन की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.

सरकारी जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं : सीओ

मैनाटांड़ के अंचलाधिकारी सुमन्त कुमार ने बताया कि नो मैन्स लैंड की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा. भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

उन्होंने लोगों से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने और कानून का पालन करने की अपील की. मौके पर थानाध्यक्ष बब्लू कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे.


विज्ञापन
रंजीत कुमार पटेल

लेखक के बारे में

By रंजीत कुमार पटेल

रंजीत कुमार पटेल ने वर्ष 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत की और पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड रिपोर्टर के रुप में प्रभात खबर से जुड़कर क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाने के कारण वें तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन