Mainatand News: चेहल्लूम को लेकर इनरवा थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

Updated:
विज्ञापन

चेहल्लूम को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक।

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आगामी चेहल्लूम पर्व को सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए इनरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जनप्रतिनिधियों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की.

विज्ञापन

Chehlum 2026: आगामी 4 अगस्त को मनाए जाने वाले चेहल्लूम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को इनरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की.

विज्ञापन

शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील

बैठक में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों, धार्मिक नेताओं एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया. इस दौरान पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई.

संवेदनशील स्थानों पर रहेगी पुलिस की विशेष निगरानी

थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि चेहल्लूम के दौरान संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी. असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से जुलूस और धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की.

सभी तैयारियां पूरी

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य चेहल्लूम पर्व को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है. इसके लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

बैठक में आनंद मिश्रा, बुनिलाल साह, नूरहसन अंसारी, नूरहोदा मियां सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन