नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 7 अगस्त तक करें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, वृंदावन में कक्षा 6 में सत्र 2027-28 के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ा दी गई है. पात्र विद्यार्थी 7 अगस्त तक निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

JNV Admission 2027: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, वृंदावन में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में नामांकन हेतु आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 7 अगस्त कर दी गई है.

विज्ञापन

7 अगस्त तक निःशुल्क करें ऑनलाइन आवेदन

विज्ञान शिक्षक विश्व मोहन प्रसाद ने बताया कि आवेदन पत्र एवं विस्तृत विवरण नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध है. इच्छुक विद्यार्थी निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. प्रभारी प्राचार्य तारा ने शिक्षकों एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों का आवेदन कराने की अपील की.

ये विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन

वरिष्ठ शिक्षक अजय कुमार ने बताया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 5 में अध्ययनरत सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालयों के वे विद्यार्थी आवेदन के पात्र हैं, जिनकी जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच है.

28 नवंबर को होगी प्रवेश परीक्षा

विज्ञान शिक्षक विश्व मोहन प्रसाद ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) का आयोजन 28 नवंबर को किया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन