Lauriya News: बरवा में सड़क निर्माण पर हंगामा, समान चौड़ाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
विरोध करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

विरोध करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

बरवा गांव में निर्माणाधीन सड़क की चौड़ाई को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पूरे मार्ग में 12 फीट की समान चौड़ाई सुनिश्चित करने की मांग की है। निर्माण एजेंसी ने विभागीय मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Road Construction News: प्रखंड क्षेत्र की कटैया पंचायत के बरवा गांव में निर्माणाधीन सड़क की चौड़ाई को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया. नथुनी कुशवाहा के घर से गुड्डू यादव के घर तक करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में कहीं चौड़ाई अधिक और कहीं कम किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पूरे मार्ग में समान चौड़ाई सुनिश्चित करने की मांग की.

12 फीट चौड़ाई के साथ सड़क बनाने की मांग

ग्रामीणों का कहना था कि सड़क का निर्माण विभागीय मानकों के अनुरूप पूरे मार्ग में 12 फीट चौड़ाई के साथ होना चाहिए. उनका कहना है कि यदि कहीं सड़क की चौड़ाई कम रही तो भविष्य में आवागमन प्रभावित होगा और सड़क निर्माण का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा.

अतिक्रमण हटाकर समान चौड़ाई से निर्माण की मांग

प्रदर्शनकारियों ने सड़क निर्माण में बाधक अतिक्रमण हटाकर पूरी सड़क का निर्माण एक समान चौड़ाई में कराने की मांग की. प्रदर्शन में सुशांक मिश्रा, गोल्टू तिवारी, समीर सिंह, लालू यादव, अमर यादव, मंदीप शर्मा, सूरज सिंह, सोनू मिश्रा, राजकुमार महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

एजेंसी ने गुणवत्तापूर्ण निर्माण का दिया भरोसा

ग्रामीणों की सूचना पर कार्य प्रमंडल बगहा के सहायक अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता को मामले की जानकारी दी गई. इसके बाद निर्माण एजेंसी रमाकांत कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि बबलू तिवारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर आश्वासन दिया कि सड़क का निर्माण विभागीय मानकों के अनुरूप, पूरी लंबाई में समान चौड़ाई और उच्च गुणवत्ता के साथ कराया जाएगा. इसके बाद ग्रामीण शांत हो गए.


विज्ञापन
कौशिक उर्फ राजा मिश्रा

लेखक के बारे में

By कौशिक उर्फ राजा मिश्रा

कौशिक कुमार उर्फ राजा मिश्रा ने वर्ष 2011 में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड से प्रभात खबर के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की. सामाजिक, राजनीतिक और विकास से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना इनकी पहचान रही है. बंद पड़ी लौरिया चीनी मिल को चालू कराने तथा एचपीसीएल परियोजना जैसे जनहित के विषयों पर भी वें लगातार सक्रिय रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन