Maharani durgavati divas: गोपाला ब्रह्म स्थान में जुटे गोंड समाज के सैकड़ों लोग, वीरांगना के शौर्य को किया नमन

Updated:
विज्ञापन
Maharani durgavati divas Maharani durgavati sacrifice day celebrated in narkatiaganj mp sunil kumar attended

बलिदान दिवस पर सांसद व अन्य

Maharani durgavati divas: नरकटियागंज के गोपाला ब्रह्म स्थान में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि सांसद सुनील कुमार ने गोंड समाज को पूरा सम्मान और अधिकार दिलाने की बात कही. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

बेतिया के नरकटियागंज से सतीश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

Maharani durgavati divas: नरकटियागंज के गोपाला ब्रह्म स्थान परिसर में रविवार को अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के तत्वावधान में वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस पूरे श्रद्धा, सम्मान और गौरव के साथ मनाया गया. इस भव्य कार्यक्रम में गोंड समाज के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर वीरांगना महारानी दुर्गावती के शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन किया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार, भारतीय गोंड संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू प्रसाद गोंड तथा अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से महारानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया.

एनडीए सरकार समाज को अधिकार दिलाने के लिए संकल्पित

अपने संबोधन के दौरान सांसद सुनील कुमार ने समाज के लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि गोंड समाज के उत्थान, प्रगति और सम्मान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि एनडीए सरकार समाज को उसका जायज अधिकार और उचित सम्मान दिलाने की दिशा में लगातार धरातल पर कार्य कर रही है. इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथि समेत सभी विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

महारानी दुर्गावती का जीवन स्वाभिमान और साहस का प्रतीक

भारतीय गोंड संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू प्रसाद गोंड ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वीरांगना महारानी दुर्गावती का संपूर्ण जीवन साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान का एक अनुपम उदाहरण है. उनके आदर्श आज भी समाज को अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने और एकजुट होकर आगे बढ़ने की निरंतर प्रेरणा देते हैं. कार्यक्रम में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी महारानी दुर्गावती के संघर्षों पर प्रकाश डाला और सामाजिक समरसता व संगठन की मजबूती का आह्वान किया. मौके पर राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन