मोतिहारी गांव में पेड़ से लटक युवक ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

शिकारपुर थाना क्षेत्र के मोतिहारी गांव में गुरूवार को एक युवक पेड़ में फंदा लगा खुदकुशी कर ली.
नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के मोतिहारी गांव में गुरूवार को एक युवक पेड़ में फंदा लगा खुदकुशी कर ली. पेड़ से युवक लटका हुआ शव देख गांव में सनसनी फैल गयी. मृत युवक की पहचान रखही पंचायत के मोतिहारी गांव निवासी स्व. अदालत अंसारी के पुत्र आफताब आलम के रूप में की गई है. ग्रामीणों ने बताया कि आफताब दिल्ली में मजदूरी का काम करता था. कुछ दिन पहले वह घर आया था. सुबह उसकी मां ने डांट फटकार लगाते हुए कहा कि इधर उधर घूम रहे हो और कोई काम नहीं कर रहे हो इसलिए घर से निकल जाओ. मां की बातों पर वह गुस्से में घर से निकला और गांव के बागीचे में जाकर फंदा डालकर पेड़ से लटक गया. अपर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है. प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतित हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




