जंगल सफारी के दौरान तेंदुआ सहित दिखे कई जंगली जानवर, रोमांचित हुए पर्यटक

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 14 Jun 2025 5:34 PM

विज्ञापन

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व आज देश सहित विदेशों में भी अपनी पहचान तेजी से बना रहा है.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व आज देश सहित विदेशों में भी अपनी पहचान तेजी से बना रहा है. यहां की प्राकृतिक और नैसर्गिक सहित भौगोलिक सुंदरता,जल,जंगल और पहाड़ सहित धार्मिक स्थल के दीदार को प्रतिदिन देश सहित विदेशों से पर्यटक पर्यटन पर पहुंचते हैं. इसी दौरान बिहार के हाजीपुर से वीटीआर के परिभ्रमण पर पहुंचे पर्यटकों को जंगल सफारी के दौरान काफी करीब से तेंदुआ,भालू , सुअर, हिरण, साम्भर मोर सहित कई वन्य जीवों का दीदार करने का मौका मिला.जिससे उन लोगों का रोमांच काफी बढ़ गया.सफारी से लौटने के बाद पर्यटकों में विशेश्वर सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि हम लोग पहली बार वीटीआर परिभ्रमण पर आए हैं.यहां की सुंदरता और जंगली जानवरों के दीदार की लालसा लिए हम लोग यहां पहुंचे हैं.जंगल सफारी के क्रम में काफी नजदीक से तेंदुआ,भालू,हिरण, सुअर,सांभर सहित कई जानवरों का दीदार करने का मौका मिला,जो कि एक सुखद अनुभूति है.हम सभी बहुत खुश हैं.मौका मिला तो फिर हम लोग आएंगे.इस बाबत जानकारी देते हुए रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया पर्यटकों की संतुष्टि ही हमारी प्राथमिकता है. वनक्षेत्र में शाकाहारी और मांसाहारी जीव जंतुओं की तादाद में आशातीत वृद्धि हुई है जो उत्साहवर्धक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन