मझौलिया-नौतन की संयुक्त भूमि अधिग्रहण शिविर में किसानों की समस्याओं का ऑन स्पॉट निपटारा

Updated:
विज्ञापन

शिविर में कागजातों का अवलोकन करतीं सीओ डॉली कुमारी व मौजूद अन्य

नौतन और मझौलिया अंचल के किसानों के लिए पकड़िया मठ पर एक संयुक्त भूमि अधिग्रहण सहयोग शिविर आयोजित किया गया. अंचल अधिकारी डॉली कुमारी की अध्यक्षता में रैयत किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया.

विज्ञापन

Land Acquisition Camp: भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए शनिवार को नौतन और मझौलिया अंचल की ओर से सीमा क्षेत्र पकड़िया मठ में संयुक्त भूमि अधिग्रहण सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता अंचल अधिकारी डॉली कुमारी ने की.

शिविर में दो दर्जन से अधिक रैयत किसानों ने भूमि अधिग्रहण और मुआवजा से जुड़े अपने दस्तावेज अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए.

किसानों के दस्तावेजों की हुई जांच

शिविर के दौरान किसानों द्वारा प्रस्तुत एलपीसी (लैंड पजेशन सर्टिफिकेट), भूमि अधिग्रहण मुआवजा और अन्य आवश्यक अभिलेखों का विस्तृत अवलोकन किया गया.

दस्तावेजों की जांच के बाद कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जिससे किसानों को राहत मिली.

सीमा क्षेत्र के किसानों की समस्या के समाधान के लिए लगा शिविर

अंचल अधिकारी डॉली कुमारी ने बताया कि मझौलिया अंचल के विशंभरपुर पंचायत में नौतन अंचल के पकड़िया राजस्व ग्राम के कई किसानों की भूमि स्थित है.

इसी वजह से दोनों अंचलों के संयुक्त प्रयास से यह विशेष शिविर आयोजित किया गया, ताकि भूमि अधिग्रहण और मुआवजा संबंधी समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान किया जा सके.

मुआवजा और अन्य मामलों पर हुई सुनवाई

शिविर में किसानों की ओर से भूमि अधिग्रहण मुआवजा, एलपीसी और अन्य राजस्व संबंधी मामलों को अधिकारियों के समक्ष रखा गया. अंचल प्रशासन ने उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर मामलों की जांच की और आवश्यक कार्रवाई की.

अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के संयुक्त शिविर आयोजित कर किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा.

ये रहे मौजूद

शिविर में अंचल अधिकारी डॉली कुमारी के अलावा अंचल निरीक्षक मोहम्मद अब्बास अंसारी समेत राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन
मधुकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By मधुकर मिश्रा

मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन