ePaper

वाल्मीकिनगर से जदयू के सुनील समेत तीन और पश्चिम चंपारण से एक उम्मीदवार ने किया नामांकन

Updated at : 03 May 2024 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
वाल्मीकिनगर से जदयू के सुनील समेत तीन और पश्चिम चंपारण से एक उम्मीदवार ने किया नामांकन

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के चुनावी प्रक्रिया में चौथे दिन शुक्रवार को वाल्मीकिनगर से जदयू के सुनील कुमार समेत तीन एवं पश्चिम चंपारण से वीरो के वीर इंडियन पार्टी के संजय प्रसाद ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया.

विज्ञापन

बेतिया. लोकसभा चुनाव के छठे चरण के चुनावी प्रक्रिया में चौथे दिन शुक्रवार को वाल्मीकिनगर से जदयू के सुनील कुमार समेत तीन एवं पश्चिम चंपारण से वीरो के वीर इंडियन पार्टी के संजय प्रसाद ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया. इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे. दोनों निर्वाची पदाधिकारियों के कक्ष में उपस्थित होकर इन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया. जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वाल्मीकिनगर से सुनील कुमार ने जदयू प्रत्याशी के रुप में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिंह के समक्ष अपना नामजदगी का पर्चा दाखिल किया. वहीं इनके अलावे गुजरात सर्वसमाज पार्टी के प्रत्याशी के रुप में देवानंद शुक्ल एवं आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी के रुप में शफी महम्मद मियां ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. वहीं पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र से वीरो के वीर इंडियन पार्टी के प्रत्याशी के रुप में संजय कुमार ने निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. बता दें कि अबतक वाल्मीकिनगर से चार एवं पश्चिम चंपारण से दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया हैं. इसमें पश्चिम चंपारण से भाजपा के डॉ संजय जायसवाल और वीरो के वीर इंडियन पार्टी के प्रत्याशी के रुप में संजय प्रसाद शामिल हैं. जबकि वाल्मीकिनगर के राजद के दीपक यादव, जदयू के सुनील कुमार, गुजरात सर्वसमाज पार्टी से देवानंद शुक्ल एवं आजाद समाज से शफी महम्मद मियां का नाम शामिल है. जदयू प्रत्याशी सुनील के पास 5.98 लाख नगदी बेतिया. वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र से जदयू के प्रत्याशी और वाल्मीकि नगर के सांसद सुनील कुमार के पास नगदी पांच लाख 98 हजार 83 रुपए हैं. वहीं विभिन्न बैंकों और डाकघरों में उन्होंने पांच लाख 23 हजार 939 रुपए जमा हैं. जबकि विभिन्न वित्तीय संस्थाओं से इन्होंने 32 लाख 10 हजार 488 रुपए का ऋण भी लिया है. अपने हलफनामा में इन्होंने बताया कि इनके पास जिले के नौतन के पकड़िया, बेतिया के जयप्रकाश नगर और नरकटियागंज में आवासीय मकान है. इसके अलावा दिल्ली के द्वारिका में इनके नाम से डीडीए का एक आवासीय फ्लैट भी है. इनके पास 50 ग्राम सोना और एक किलो चांदी भी है. इनपर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन